Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मकड़ी' के काटने से स्टूडेंट हो गया 'लकवा'! बेडरूम में जाते ही कांप जाती है लड़की

नई दिल्ली, 22 सितंबर। प्रदूषण के कारण जहरीले कीड़े से काटने से आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों की शिकार हो रहे हैं। यूके के ग्लैमरगन की घाटी में एक अजीब से घटना के बाद एक स्कूली छात्रा को लकवा हो गया। जिसके बाद वो अपने बेडरूम में जाने से डरने लगी। उसके साथ ये हादसा उसे एक अजीब से कीड़े के बाद हुआ।

द वेले की घटना

द वेले की घटना

यूके के देश ग्लैमरगन की घाटी यानी द वेले की ये घटना चौंकाने वाली है। जहां सोते समय स्कूली छात्रा के होंट पर एक कीड़े ने काट लिया। जिसके बाद उसे लकवा जैसी बीमाारी हो गई। छात्रा का नाम फीबी ली मैथ्यूज है। जहरीले कीड़े के काटने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकड़ी से बचने की कोशिश नाकाम

मकड़ी से बचने की कोशिश नाकाम

द वेले की छात्रा जब सो रही थी तो उस पर जहरीले कीड़े अरचिंड ने अटैक कर दिया। इस दौरान उसने अपना बचाव करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन वो कमरे से अरचिंड को निकाल पाने में सफल नहीं हुई। जब फीबी ली मैथ्यूज सोने लगी तो उसके होंठों के ठीक ऊपर अरचिंड ने काट लिया। जब वो सोकर उठी तो उसे अपने चेहरे पर रहस्यमय निशान दिखाई दिया।

घबराहट के बाद नहीं हिला सकी पैर

घबराहट के बाद नहीं हिला सकी पैर

फीबी ली मैथ्यूज की मां ने कहा कि उन्हें डर है कि उनकी बेटी फीबी-ली मैथ्यूज को लकवा हो जाएगा। कीड़े के काटने के बाद जो वो घबराहट में जगी तो अपने पैर नहीं हिला पाई। घटना के पांच दिन बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। तब तक उसके चेहरे पर काली बिंदी जैसा गहरा निशान बन चुका था।

फिर दिखा जहरीला कीड़ा

फिर दिखा जहरीला कीड़ा

डॉक्टर ने फीबी- ली मैथ्यूज के चेहरे से इंफेक्शन को हटा तो दिया लेकिन अगले दिन सुबह उसे तेज बुखार आ गया। वो बिस्तर से उठते ही नीचे गिर गई। उसके पैर काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद फीबी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों इलाज के बाद उसी दिन फीबी को डिस्चॉर्ज कर दिया। लेकिन दो दिन बाद फोबे को फिर से कमरे में वो रहस्यम कीड़ा दिखा। जिसे देख वो कांप उठी और किसी तरह बचकर बेडरूम से बाहर निकल आई।

बिस्तर पर जाते ही घबरा जाती है फीबी

बिस्तर पर जाते ही घबरा जाती है फीबी

फीबी ने अस्पताल में चार सप्ताह का समय बिताया। अब वो ठीक हो चुकी है। लेकिन के चेहरे पर छेद का निशान है। रात बिस्तर पर जाते ही इस घटना की उसे याद आ जाती है। जिसके बाद वो घबरा जाती है। फीबी के मां ने कहा कि अब वो सामान्य हो गई है लेकिन इस घटना के बाद से वो घबराई हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+