Adult Toy को हैंड ग्रेनेड समझ महिला ने सील करा दिया पूरा शहर, पुलिस ने की जांच तो पीट लिया माथा

बवेरियन, 01 मई। कुछ लोगों को इतिहास में दफन पुरानी चीजों को खोजने का शौक होता है तो कुछ को लावारिस पड़ी चीजें मिलने से खुशी मिल जाती है। हालांकि हर बार आपको कुछ अच्छा और कीमती ही मिले इसकी गारंटी कोई नहीं दे सकता। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला दक्षिणी जर्मनी स्थित बवेरियन शहर से सामने आया है जहां जॉगिंग कर रही एक महिला को कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर वह डर गई, हालांकि बाद में जब सामान की जांच की गई तो वह कुछ और निकला जिसे देख सभी ने अपना माथा पीट लिया।

महिला को नजर आई ग्रेनेड बम जैसी कोई चीज

महिला को नजर आई ग्रेनेड बम जैसी कोई चीज

दरअसल, यह घटना बवेरियन शहर के बाहर एक जंगल के पास की है, जहां अक्सर लोग जॉगिंग करने के लिए आते हैं। बीते दिन एक स्थानीय महिला वहां जॉगिंग करने गई लेकिन जमीन पर पड़ी एक चीज को वह देखकर रुक गई। महिला को पारदर्शी पॉलिथीन में ग्रेनेड बम जैसी कोई चीज दिखाई दी जिससे वह डर कर पीछे हट गई। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

'खोदा पहाड़ निकली चुहिया'

'खोदा पहाड़ निकली चुहिया'

इतना ही नहीं पुलिस ने भी उस सामान की जांच करने से पहले इलाके की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुला लिया। आपने 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' वाली कहावत तो सुनी ही होगी, यहां भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बम निरोधक दस्ते ने पूरी सुरक्षा के साथ जब जमीन में पड़े सामान की जांच की तो उन्होंने अपना माथा पीट लिया। यह कोई ग्रेनेड बम नहीं बल्कि सेक्स टॉय था।

पहले भी आ चुकी है बम मिलने की सूचना

पहले भी आ चुकी है बम मिलने की सूचना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस जगह से सेक्स टॉय मिला वह चेक रिपब्लिक और ऑस्ट्रिया के बॉर्डर के पास पड़ता है । इसलिए बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया और इलाके में आवाजाही भी रोक दी गई। बॉर्डर वाला इलाका होने से वह काफी संवेदनशील था इसलिए पुलिस ने भी कोई लापरवाही नहीं बरती और तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया। बता दें कि बॉर्डर के करीब मौजूद इस शहर में पहले भी बम मिलने की घटनाएं आ चुकी हैं।

लुब्रिकेंट्स को समझा विस्फोटक

लुब्रिकेंट्स को समझा विस्फोटक

रिपोर्ट के मुताबिक पॉलिथीन में ग्रेनेड बम जैसा दिखने वाला सेक्स टॉय था, इसके अलावा उसमें कंडोम और लुब्रिकेंट्स भी मिले। असल में लुब्रिकेंट्स को एक डिब्बे में रखा गया था जिसके देखकर सुरक्षाबलों को लगा कि इसमें जरूर कुछ विस्फोटक होगा। स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि उन्हें शक है कोई शख्स इस सामन को डस्टबिन में डालने के बजाए बाहर सुनसान इलाके में फेंकना चाहता था।

यह भी पढ़ें: आखिर रात में सेक्स के बाद पुरुष क्यों सो जाते हैं ? जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+