आखिर रात में सेक्स के बाद पुरुष क्यों सो जाते हैं ? जानिए वजह
यौन संबंध के बाद अक्सर पुरुष सो जाते हैं, खासतौर पर रात के समय। ऐसे में कई बार ये सवाल उठता है कि क्या यौन संबंध के बाद सो जाना सामान्य है ? महिलाएं इन सवालों के जवाब जरूर जानना चाहती हैं। अगर ज्यादातर उनका पुरुष साथी सेक्स के बाद सो जाता है तो वह सोचती हैं कि उनका साथी उनके साथ रिश्ते से संतुष्ट नहीं है। लेकिन ऐसा हरगिज नहीं है। यहां हम ऐसे ही कुछ कारणों की बात करते हैं जिनकी वजह से पुरुष साथी यौन संबंध के बाद सो जाते हैं।

थकान
दिन भर के काम के बाद व्यक्ति का शरीर पहले से ही बहुत थका हुआ होता है। ऐसे में सेक्स के बाद यह शिथिल होता है और नींद की प्रमुख वजह बन जाता है। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि संबंध बनाने के खुद कितनी तन्मयता दिखाई है। यहां ये ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि सेक्स की प्रकृति ही बहुत आरामदायक है और यह आपको रिलैक्स करती है। यही वजह है कि तुरंत ही नींद आती है।
हार्मोन
यौन संबंध बनाने के दौरान पुरुषों के अंदर जो हार्मोन रिलीज होते हैं वे शरीर में सुस्ती को बढ़ाते हैं। जिसकी वजह से शरीर उसे पूरा करना चाहता है और नींद का लगना सामान्य की तुलना अधिक महसूस होता है। भले ही शरीर का ये तनाव आपके लिए रोचक और मनचाहा होता है लेकिन यह काफी और थकान भरा होता है।

अधिक एक्टिव होना
बहुत सारे लोग यौन संबंध बनाते समय समय-समय पर उत्तेजना के चलते अपनी सांस रोकते हैं। इसमें शरीर सामान्य से अधिक एक्टिव होता है और हमारी धड़कन तेज हो जाती है। दरअसल इस दौरान हम सांस कम लेते हैं जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। यही वजह है कि हमारी सांसें तेज हो जाती हैं। ऐसे में हमें आराम की जरूरत पड़ी है। यह बहुत गंभीर बात नहीं है और जल्द ही ठीक हो जाता है लेकिन यह नींद की वजह भी बनता है।
तनाव की जरूरत नहीं
नींद की स्थिति को सकारात्मक तरीके से लिया जाना चाहिए, न कि इससे टेंशन बढ़ाने की जरूरत है। यह इस तथ्य को साबित करता है कि आप चरम तक पहुंच चुके हैं और सब कुछ ठीक हो गया है। हां कुछ रेयर मामले जिनमें पुरुष यौन संबंध के दौरान या फिर बाद में बहुत थक जाते हैं वे शारीरिक या चिकित्सकीय समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसा है तो शरमाना छोड़कर अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सब ठीक हो जाएगा।

क्या है उपाय ?
अगर आप यौन संबंध के बाद नींद से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने साथी के साथ बिस्तर पर जाने से पहले कॉफी पीएं। जरूरी नहीं कि इससे हर बाल हल निकले लेकिन यह काफी मददगार हो सकती है।
वहीं महिलाओं का शरीर इस स्थिति के लिए अलग प्रतिक्रिया करता है। उनके लिए संबंध बनाने के दौरान सेंसेशन उत्तेजना को और बढ़ाता है और वे फिर से संबंध बनाने के लिए तैयार हो सकती हैं। सवाल उठता है कि ऐसे में महिलाओं पुरुष को अपने साथ अधिक देर तक रोकने के लिए क्या कर सकती हैं ? तो हम कहेंगे इसकी चिंता छोड़िए आप पुरुष साथी को थोड़ा समय दीजिए वे फिर आपके साथ होंगे।
रिलेशन टिप्स: पत्नी को खुश करने के 7 आसान तरीके, रिश्तों में घोल देंगे मिठास