'रुको पापा अभी डांस बाकी है...' बेटी को दुल्हन बना देख रोने लगा बाप, चुप कराने की बजाय लड़की ने किया कुछ ऐसा
Father Daughter Funny video: शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर एक शादी ब्याह के वीडियोज सामने आते रहते हैं। लेकिन हाल ही में जो वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, उसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो है बाप-बेटी का, जिसमें बाप जब बेटी को देखता है तो रो पड़ता है। लेकिन दुल्हन ने इसके बाद जो किया, वो देखते ही देखते वायरल हो गया।
ट्विटर पर बाप-बेटी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। HasnaZarooriHai नाम के अकाउंस से इसे शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी दुल्हन बने डांस कर रही है। लेकिन जब पिता अपनी बेटी को ऐसे देखता है तो रो पड़ता है। पिता के आंसू ही नहीं रुकते।

इधर पिता बेटी को अपने गले से लगाता है लेकिन बेटी वापस पिता को सोफे पर बैठा देती है और पहले अपने डांस स्टेप्स को पूरा करती है। बेटी अपने पिता को वापस बैठाती है और अपने डांस पर फोकस करती है। देखते ही देखते किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। यूजर ने वीडियो पोस्ट करने के बाद कैप्शन देते हुए लिखा कि रुको पापा, अभी 2 स्टेप्स बाकी हैं।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेटं करते हुए कहा कि इधर पिता रो रहा है और उधर बिटिया नाच रही है। एक ने कहा कि लगता है कि अंकल ने पहली बार कोई शादी अटेंड की है। सिनेमा कम ही देखा करो अंकल। एक ने कहा कि बेटी का डांस देखकर रो रहा है या फिर खुद के पैसे बर्बाद हो गए हैं ये सोचकर रो रहा है।
एक और यूजर ने कहा कि पुत्री को परी बनाओगे तो ऐसा ही होगा ना। एक ने कहा कि भाग के मंदिर में शादी करना सही रहेगा। वहीं कई लोगों ने लड़की के डांस की भी खूब तारीफ की है।
यहां देखें शादी का फनी वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications