लाउड म्यूजिक पर लड़की ने किचन में किया हाहाकारी डांस, Video देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

लाउड म्यूजिक पर लड़की ने किचन में किया हाहाकारी डांस, Video देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

नई दिल्ली, 22 सितंबर: म्यूजिक पर डांस करना किसे पसंद नहीं है? जब भी म्यूजिक बजता है तो लोगों के पैर अपने आप ही उस म्यूजिक पर थिरकने लगते हैं। ऐसे ही कई वीडियो सोशल पर इन दिनों वायरल हो रहे है। जिसमें लड़के-लड़कियां अपना ये डांस टैलेंट दिखाने में हिचकिचाते नहीं हैं। ऐसे लोग मेट्रो के अंदर तो रेल की पटरी पर या फिर सड़क डांस करते हुए अपना वीडियो बनाकर शौक पूरा कर लेते हैं।

लड़की ने किचन में किया हाहाकारी डांस

लड़की ने किचन में किया हाहाकारी डांस

वहीं, अब जो वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है वो एक लड़की का है और सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वायरल वीडियो में लड़की ने किचन में ऐसा हाहाकारी डांस किया है कि नेटिजन्स भी बोल रहे हैं 'दीदी' ने क्या कातिल परफॉर्मेंस दिया है। वैसे, इस वायरल क्लिप को देखकर आपकी हंसी भी छूट सकती है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्मस पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़की डांस मूव्स देखकर हिल ना जाए दिमाग

लड़की डांस मूव्स देखकर हिल ना जाए दिमाग

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक लड़की किचन में खड़ी है। इसके बाद ये लड़की फिल्म 'भाग जॉनी' के सुपरहिट 'मम्मी डैडी' गाने पर ऐसे डांस मूव्स दिखाती है कि किसी का भी दिमाग हिल सकता है। लड़की अपने डांस के दौरान इस तरह से एक्सप्रेशन देती है जैसे आज तक आपने देखे भी नहीं होंगे। दरअसल, लड़की वीडियो में एक अलग ही लेवल का डांस करती नजर आ रही है। तो आइए देखते हैं ये वीडियो...

हाहाकारी डांस का ये वीडियो इंस्टा पर किया गया है शेयर

बता दें, लड़की के इस हाहाकारी डांस का वीडियो ghantaa नामक इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'दीदी के लिए एक बॉयफ्रेंड टैग कर दो'। तो वहीं, इस वीडियो पर अभी तक 60 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है। वहीं, ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कइयों की हंसी छूट रही है, तो ज्यादातर नेटिजन्स अपने दोस्तों को टैग करके लिख रहे हैं- 'भाभी मिल गई, मिल गई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+