वैलेंटाइन गिफ्ट बना मुसीबत: एंकर ने लाइव शो में किया ऐसा काम, पति के पैरों तले जमीन खिसकी
फॉक्स न्यूज की एंकर जूली बंडारेस ने लाइव शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति से तलाक ले रही हैं।

Fox News Anchor Julie Banderas Announces Divorce: शादीशुदा जीवन में अक्सर उतार चढ़ाव आते हैं। कई बार आपसी मनमुटाव अलग होने की सीमा तक पहुंच जाता है। ऐसे में शादीशुदा लाइफ को खत्म करने के लिए तलाक ही एक मात्र रास्ता होता है, लेकिन लोग अपने तलाक के फैसले को चुपचाप तरीके से हैंडल करते हैं, लेकिन एक महिला न्यूज एंकर ने लाइव शो के दौरान अपने पति को तलाक देने की अनाउंसमेंट कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पर्सनल लाइफ के बारे में एंकर का बड़ा खुलासा
फॉक्स न्यूज की एंकर जूली बंडारेस (Anchor Julie Banderas) ने अपने चैनल के वेलेंटाइन डे सेगमेंट के दौरान एक लाइव शो में अपने पर्सनल लाइफ के बारे में एक बड़ा खुलासा कर दिया। बंडारेस ने न्यूज नेटवर्क के कॉमेडी शो गुटफेल्ड (Gutfeld) में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बताया कि उनका तलाक हो रहा है! हाल ही फीमेल न्यूज एंकर ने तलाक के बारे में बताने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह प्रोग्राम के लास्ट में एक बड़ी घोषणा करेंगी।

सोशल मीडिया पर किया था ये पोस्ट
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के न्यूयॉर्क में फॉक्स न्यूज चैनल में बतौर एंकर जूली बंडोरेस, जिनकी उम्र 49 साल बताई जा रही है। उन्होंने शुक्रवार शाम (10 फरवरी) 7.51 बजे अपने इंस्टा पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज रात 11 बजे शो के लास्ट में एक छोटी सी अनाउंसमेंट है।' उनके इस पोस्ट के बाद लोग शो में उनके अनाउंसमेंट का इंतजार करने लगे।

वैलेंटाइन डे पर अपने पति को क्या गिफ्ट देंगी?
शो के लास्ट में अपने तलाक की घोषणा करते हुए सबको चौका दिया। उन्होंने यह बात उस वक्त बताई, जब शो के दौरान उनसे पूछा गया कि वह वैलेंटाइन डे पर अपने पति को क्या गिफ्ट देंगी? जिसके जवाब में जूली ने लाइव शो में कहा कि ठीक है, मैं तलाक दे रही हूं, अब मैं लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हूं। आप सभी का शुक्रिया, यही ब्रेकिंग न्यूज थी। इसी के साथ न्यूज एंकर ने वैलेंटाइन डे को 'बेवकूफी' और 'हास्यास्पद' भी करार दिया।

बंडारेस ने साल 2009 में की थी शादी
बंडारेस ने साल 2009 से एंड्रयू सनसोन से शादी की है। एंड्रयू वित्तीय सलाहकार हैं। दोनों के उनके तीन बच्चे भी हैं। चर्चाओं की मानें तो पिछले साल दिसंबर से ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। सोशल मीडिया पर भी काफी वक्त से जूली सिर्फ अपने बच्चों की फोटो अपलोड कर रही थीं। तभी से अफवाहों को बाजार गर्म हो गया था कि कपल का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अब सच्चाई खुद जूली ने लाइव टीवी पर बता दी।












Click it and Unblock the Notifications