शख्स ने फ्लाइट में फैला दी पॉटी, हांगकांग के बजाए अलास्का पहुंचा विमान

शख्स ने फ्लाइट में फैला दी पॉटी, हांगकांग के बजाए अलास्का पहुंचा विमान

नई दिल्ली। शिकागो से हांगकांग जा रही एक लविमान को उस वक्त मुश्किल का सामना करना पड़ा जब एक शख्स की शैतानी की वजह से विमान का डायवर्ट कर अलास्का एयरपोर्ट पर लैडिंग करवानी पड़ी। शख्स ने विमान के दोनों बाथरूम और दीवार को पॉटी से गंदा कर दिया, जिसके बाद पायलट ने फैसला किया कि विमान को उसके हांगकांग नहीं ले जाया जा सकता है, जिसके बाद विमान का डायवर्ट कर अलास्का ले जाया गया।

 बाथरूम में फैला दी पॉटी

बाथरूम में फैला दी पॉटी

यूनाइटेड एयरलाइंस की शिकागो से हांगकांग जा रही फ्लाइट में एक 22 साल के युवक ने शरारत की और लोगों को तंग करने के लिए अपने ही मल से दोनों बाथरूम में पॉटी फैला दी। इतना ही नहीं उसने अपने शर्ट को बाथरूम से गीला कर विमान की दीवारों को पोंछना शुरू कर दिया। उसने न केवल विमान के दोनों बाथरूम में मल फैला दिया बल्कि विमान की दीवारों को भी गंदा कर दिया।

 मंजिल तक नहीं पहुंच सका विमान

मंजिल तक नहीं पहुंच सका विमान

विमान में उसके सहयात्रियों ने बताया कि शख्स नियंत्रण से बाहर था। वो अपनी सीट पर बैठे-बैठे भी अपना पैर हिला रहा था और खाने-पीने की चीजों को विमान के फर्श पर फैलाकर गंदगी फैला रहा था। वो इतने पर भी नहीं रूका। उनके अपना शर्ट खोला और उसे टॉयलेट में डुबोकर उसने दीवारें पोंछ दी। जिसके बाद पायलट ने विमान का मंजिल के बजाए अलास्का में लैंड करवाने का फैसला किया।

 शख्स को किया गया गिरफ्तार

शख्स को किया गया गिरफ्तार

उसकी हरकतों को देखकर उसे अलास्का एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए अस्पातल भेजा गया है, जहां उसकी जांच की जा रही है। वहीं विमान में मौजूद 245 यात्रियों को दूसरे विमान से सुरक्षित हांगकांग पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+