महिला को भारी पड़ा ज्यादा हॉट और ग्लैमरस होना, जिम से निकाला तो बुरी तरह भड़क उठे लोग

फिटनेस मॉडल शर्ल्स लार्सन को ज्यादा हॉट दिखने की वजह से जिम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब लोग ये पोस्ट देखकर बुरी तरह से भड़क रहे हैं।

Fitness model kicked out gym: आज के समय में ग्लैमरस दिखने के लिए महिलाएं क्या नहीं करतीं? अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कुछ महिलाएं अपने खान-पान का खूब ख्याल रखती हैं, वहीं कुछ जिम में जमकर पसीना बहाती हैं। लेकिन एक मॉडल को उसका ग्लैमर उस वक्त भारी पड़ गया, जब उन्हें इस वजह से जिम से ही बाहर कर दिया गया। हद से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने की वजह से महिला को वर्कआउट ही नहीं करने दिया। सुनने में अजीब लगने वाला ये वाकया शर्ल्स लार्सन नाम की एक फिटनेस मॉडल के साथ हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये खुद के साथ हुई इस घटना को शेयर भी किया है।

महिला ने बयां की अपनी दास्तां

महिला ने बयां की अपनी दास्तां

ये बात बेहद अजीब है कि किसी महिला को ग्लैमरस दिखने की वजह से कैसे जिम से बाहर किया जा सकता है? लेकिन शर्ल्स लार्सन ने खुद सोशल मीडिया के जरिये ये कहानी बयां की है।

इंस्टाग्राम पोस्ट बनी वजह?

इंस्टाग्राम पोस्ट बनी वजह?

मॉडल ने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि जिस जिम की मैं पिछले 6 सालों से सदस्य थीं, उन्होंने कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते मुझे जिम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। शर्ल्स ने लॉकर रूम से अपनी एक तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की।

बेहद ग्लैमरस हैं शर्ल्स

बेहद ग्लैमरस हैं शर्ल्स

तस्वीर में देखा जा सकता है कि ब्रा और मिनी जिम सेट पहने मॉडल ने हाथ में डंबल लिए हुए हैं। मॉडल बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

जिम से पोस्ट करती हैं तस्वीरें

जिम से पोस्ट करती हैं तस्वीरें

एक अन्य तस्वीर में मॉडल ओवरसाइज ग्राफिक टी-शर्ट पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने बैगी ग्रे स्वेटपैंट्स पहना हुआ है और सॉक्स भी पहने हुए हैं।

मॉडल ने क्या कहा?

मॉडल ने क्या कहा?

मॉडल कहती हैं कि जिम से मेरी मेंबरशिप खत्म करने की वजह बस इतनी थी कि मैं अनैतिक पोस्ट शेयर करती हूं। वे आगे कहती हैं कि मैं एक्साइटमेंट से भरी हूं और खुद को बेहद अहम समझती हूं इसलिए मैं अच्छी तरह समझती हूं कि मुझे क्या पहनना है और क्या नहीं।

"लोग कुछ भी पहनें मैं इज्जत करती हूं..."

वे ये भी कहती हैं कि मैं लोगों की बहुत इज्जत करती हूं। चाहे वे कुछ भी पहनें और किसी भी तरह से व्यवहार करें। शर्ल्स जिम से बाहर निकाले जाने पर बेहद गुस्से में थीं। उनका कहना था कि छोटे रूढ़ूवादी शहर ये साबित करते हैं कि ये कितने टॉक्सिक हो सकते हैं।

भड़क उठे लोग

भड़क उठे लोग

मॉडल का कहना है कि मुझे बहुत अफसोस है कि आपके साथ हॉट होने के कारण भेदभाव किया जा रहा है। उनकी पोस्ट देखकर एक शख्स ने कहा कि वे लोग अपने जिम को प्रमोट करने के लिए आपको पैसा दे सकते थे। आपकी प्रोग्रेस शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+