घर आए इंवेस्टमेंट एजेंट को लड़की देखने वाला समझ बैठे पिता, फिर हुआ कुछ ऐसा... लड़की ने खुद सुनाई फनी स्टोरी
एक ट्विटर यूजर हर्षा ने अपनी शादी के लिए रिश्ते आने के बाद फनी स्टोरी शेयर की है। उन्होंने बताया किसी कैसे एक इंवेस्टमेंट एजेंट को उनके पिता लड़की देखने के लिए आया हुआ लड़का समझ बैठे थे।

Arrange Marriage Bizarre incident: परिवार में बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं माता-पिता को उनसे जुड़ी कई तरह की चिंता सताना शुरू कर देती है। पहले पढ़ाई फिर करियर और फिर अगर बेटी है तो आखिर में शादी। ऐसे में किसी दूसरे लड़के को लड़की देखने वाला समझकर एक पिता ने कुछ ऐसा किया, जिसको जानने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। एक ट्विटर यूजर ने पिता और बेटी की स्टोरी शेयर की है। जिसको एक लाख के करीब लोगों ने पढ़ा है।

एक्साइटमेंट में एक पिता से हुई मिसटेक
कभी-कभी एक्साइटमेंट में गलतियां होती है। और ऐसी ही मिसटेक एक पिता से हुई है, जिन्होंने एक घर आए इंवेस्टमेंट एजेंट को अपनी बेटी के लिए देखने आने वाला लड़का समझ बैठा और फिर घर के अंदर बुलाते हुए चाय-नाश्ता कराया, लेकिन फिर उनको धीरे-धीरे समझ में आया कि आखिर यह वो नहीं है, जिसे पिता अपने बेटी को देखने आने वाला लड़का समझा था।

ट्विटर यूजर हर्षा रामचंद्र ने बताई आपबीती
दरअसल, इस स्टोरी को ट्विटर यूजर हर्षा रामचंद्र (harsha ramachandra) ने शेयर किया है, जिसको पूरी जानने के बाद आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। हर्षा ने एक साथ तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'तो मैं आपको अपनी मजेदार कहानी सुनाती हूं- मेरी मां-मेरे पिता मुझसे शादी करने के लिए कहते हैं कि कुछ करो, किसी को ऑनलाइन देखो जैसी बातों को कहते हैं, तो एक दोपहर को फोन आया और उनके पापा ने कहा हां-हां घर आ जाओ।

अंकल टाइप लड़का घर आया घर
हर्षा रामचंद्र आगे बताया कि इसके बाद मेरे पिता मां से कहते हैं कि कोई लड़का देखने के लिए आ रहा है, इसके बाद सभी लोग एक्साइटेड थे। उन्होंने कहा कि एक अंकल टाइप का लड़का घर आया, मेरे पापा ने उसे अंदर बुलाया और उसे चाय पिलाई। वह आदमी अवाक था, उसने चाय पी, वह अजीब था। मेरे पिताजी अजीब थे।

'आप कितना इंवेस्टमेंट करोगे'
बातचीत आगे बढ़ी तो आखिरकार उस आदमी ने लड़की के पिता से पूछा कि आप कितना इंवेस्टमेंट करोगे..पिताजी पूरी तरह से चकित थे। यह मेरी बेटी की शादी के बारे में है। अब लड़का हैरान हो गया, उसने कहा कि अंकल मैं बजाज आलियांज से हूं... मेरे डैडी ने एलियांज को एलियांस (गठबंधन) के रूप में सुना था।लड़की ने अपने लास्ट ट्वीट में कहा कि यह मेरी पसंदीदा वैवाहिक कहानियों में से एक है!

यूजर्स ने लिए जमकर मजे
हर्षा की इन ट्वीट्स पर रिएक्श की बढ़ा आ गई। लोग इस मजेदार कहानी को बड़े ही चस्का लेकर पढ़ते नजर आए। एक यूजर ने लिखा- लेकिन पिताजी ने आखिर कितना निवेश किया? एक और यूजर ने लिखा- हे भगवान, गलत पहचान के बारे में बात करें!! हालांकि आपके पिताजी के उत्साह के लिए तालियां! एक अन्य यूजर ने लिखा- ओह गोड, बेचारे अंकल!












Click it and Unblock the Notifications