बेटी के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा बाप, नहीं पसीजा बेटी का दिल, चली गई प्रेमी साथ

गुजरात के बनासकांठा इलाके से एक हृदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की का बाप अपनी बेटी के आगे नाक रगड़ता दिखाई दे रहा है।

Gujarat viral video

गुजरात के बनासकांठा जिले के दियोदर तहसील के एक गांव का हृदय विदारक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाप अपनी बेटी के सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। लेकिन, बेटी माता पिता को छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाती है।

पिता की बेबसी और लाचारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने अलग अलग तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। बेटी के घर न लौटने के चलते बुजुर्ग मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। बेटी को वापस लाने के लिए पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन, जब बेटी मिली तो उसने पहचानने से इंकार कर दिया।

प्रेमी के साथ भागकर लव मैरिज करने वाली बेटी को वापस घर लाने के बाप गिड़गिड़ाता रहा। हाथ जोड़े पैर पकड़े यहां तक की बेटी और उसके प्रेमी के आगे नाक तक रगड़ी। लेकिन, बाप की स्थिति देखकर भी बेटी का दिल नहीं पसीजा।

बाप ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दंपत्ति को मां बाप के समक्ष हाजिर किया था। लेकिन, बेटी ने पहचानने से इंकार कर दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+