इस महिला का फैशन देख पीट लेंगे सिर, चिप्स के रैपर से बना दी साड़ी, Video देखकर चकरा जाएंगे आप
नई दिल्ली, 8 फरवरी। फैशन के अजब गजब रूप आपने कई बार देखें होंगे। दूसरों से अलग दिखने के चक्कर में लोग कुछ भी पहन लेते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां महिला ने चिप्स के रैपर से बनी साड़ी पहन ली। जी हां, जिस चिप्स को खाकर आप उसका रैपर फेंक देते हैं महिला ने उस चिप्स के रैपर की साड़ी बनाकर पहन ली।

इस अजीबो गरीब साड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वाय़रल हो रहा है। करीब 1.40 लाख लोग इस वीडियो को देख रहे हैं। महिला के इस कारनामे को देखकर आप अपना सिर पीट लेंगे। वहीं उसकी इस सोच की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। महिला की क्रिएटिविटी देखर लोग उसकी तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन चिप्स के रैपर से बनी साड़ी को देखकर हैरान भी हो रहे हैं।
महिला ने इंस्टाग्राम पेज पर अपना ये वीडियो शेयर किया है। इस विचित्र साड़ी को बनाने के लिए महिला से चिप्स के रैपर्स को कूड़ेदान में फेंकने की बजाय उनको जोड़कर चमकीली और अजीब सी दिखने वाली साड़ी बना ली। साड़ी में आलू चिप्स के रैपर चिपके हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पहले पोटैटो चिप्स का पैकेट थामे नजर आती है। फिर पलक झपकते ही वो वो चिप्स के कई खाली रैपर से बनी एक साड़ी पहनकर सामने आ जाती है। चंद सेकेंड के इस वीडियो में महिला ने अपनी क्रिएटिविटी से सबको हैरान कर दिया। कुछ लोग इस वीडियो को फनी तो कुछ लोग महिला के इस प्रयोग की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल BeBadass.in से शेयर किया गया। इस वीडियो को 1 लाख 40 हजार व्यूज मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications