लॉन्ग ड्राइव पर निकले कपल को रास्ते में दिखा 'एलियंस का विमान', सबूत के तौर पर दुनिया को दिखाई फोटो
नई दिल्ली, 4 दिसंबर: दुनिया के सभी देश एलियंस पर रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन दशकों की मेहनत के बाद भी किसी को कामयाबी नहीं मिली। हालांकि वक्त-वक्त पर बहुत से लोग एलियंस या फिर उनके यान UFO को देखने का दावा करते रहते हैं। पिछले महीने इंग्लैंड में एक कपल ने भी इसी तरह का दावा किया। साथ ही इसकी कुछ तस्वीरें जारी कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

लिवरपूल-मैनचेस्टर के रास्ते पर डरावना दृश्य
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केली थॉम्पसन और स्टुअर्ट मार्शल 18 नवंबर की शाम ड्राइव पर निकले थे। वो लिवरपूल और मैनचेस्टर के बीच M6 पर थे, तभी उनको एक डरावना दृश्य दिखा। शुरू में तो उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन कुछ देर बाद सारी तस्वीर साफ हो गई। जल्दबाजी में उन्होंने उस दृश्य की तस्वीरें ले लीं, जिस वजह से अब लोग उनकी बात पर यकीन कर रहे हैं।

पहले लगा लाइट का रिफ्लेक्ट
केली ने बताया कि शाम को करीब 6.45 हो रहे थे और आसमान में अंधेरा था। वो दोनों गाड़ी से जा रहे थे, तभी आसमान में एक अजीब सी रोशनी दिखी, जिसके बारे में वो नहीं समझ सके। उन्हें लगा कि जमीन से आसमान में कुछ रिफ्लेक्ट हो रहा, लेकिन उन्होंने हर ओर निगाह दौड़ाई और कुछ भी हासिल नहीं हुआ। वो समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें, इस पर उन्होंने कैमरा निकाला और उस घटना की तस्वीर ले ली।

जल रही थीं लाइट्स
उन्होंने उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला, जिस पर कई लोगों ने उसके UFO होने की बात कही। ऊपर की दो तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि बादलों के बीच से रोशनी आ रही है। साथ ही पिछले हिस्से में बहुत सी लाइट्स एक जगह पर थीं, उनको देख कर ऐसा लग रहा था कि जैसे वहां पर कोई बड़ा विमान हो और अंदर उसके लाइट जल रही। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये पूरा माजरा क्या था।

एक और खुलासा
काफी वक्त पहले ब्रिटेन के यूएफओ हॉट-स्पॉट नॉर्विच में एक सर्वेक्षण किया गया। इस जगह को असामान्य जगहों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। सर्वे के दौरान वहां पर चौंकाने वाली बातें सामने आईं। करीब 300 लोगों ने दावा किया कि उन्होंने छोटे हरे पुरुषों और महिलाओं के साथ सेक्स किया है। ये हरे लोग दूसरे ग्रह से आए थे, उनकी बनावट तो इंसानों की तरह थी, लेकिन वो पतले थे। जिन लोगों ने एलियंस के साथ रोमांस का दावा किया उनमें से एक चौथाई लोग नॉरफॉक शहर से आए थे।












Click it and Unblock the Notifications