कीचड़ भरे तालाब में गिरने वाला था बच्चा, हाथियों के झुंड ने ऐसे बचाया, सामने आया VIDEO
जानवर भले ही बोल नहीं सकते मगर रिश्तों को कैसे जोड़े रखना है, ये बात शायद वे इंसानों से कई गुना ज्यादा बेहतर समझते हैं। हाथी एक ऐसा जानवर है, जो हमेशा झुंड में ही चलता है। ऐसे में कई बार ऐसे वाकये हो जाते हैं, जो अगर किसी इंसान के साथ हों, तो वो बेहद परेशान हो जाए। मगर हालिया मामले में हाथियों ने जिस समझदारी का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला, वो वाकई शानदार है।
पारिवारिक एकता के दिल को छूने वाले इस क्लिप में दक्षिण अफ्रीका के एडो एलीफेंट नेशनल पार्क में एक हाथी का बच्चा गिरते-गिरते बाल-बाल बचा। हाथियों के झुंड ने इस बच्चे को गिरने से जिस तरीके से बचााया उसकी अब खूब चर्चा हो रही है।

यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का एक बच्चा खेलते-खेलते कीचड़ भरे तालाब के अंदर धंसता चला जाता है। मगर इसके बाद अपनी बहादुरी और प्रेम का परिचय देते हुए झुंड के सारे हाथी इकट्ठे हो जाते हैं और अपनी एड़ी चोटी का जोर उसे बाहर निकालने में लगा देते हैं।
क्लिप में वयस्क हाथी मिलकर बच्चे को पानी से बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पहले वे अपनी सूंड से उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं और फिर एक हाथी पानी में जाकर वहां से बच्चे को धक्का लगाता है और फिर उसे वहां से निकालता है। ऊपर से सारे हाथी सपोर्ट देने के लिए खड़े हो जाते हैं।
इस घटना के बारे में बताते हुए कैप्शन में यूजर ने लिखा कि एक बार जब एक बड़ा हाथी पानी के अंदर गया, तो दूसरा उसके पीछे चला गया और दो बड़े हाथियों ने धीरे-धीरे उकसाया और अब थके हुए बच्चे को ऊपर आने की ओर इशारा किया। इससे बच्चे के लिए खड़ी तटबंध पर चढ़े बिना कीचड़ से बाहर निकलना आसान हो गया। जैसे ही बच्चा पानी के गड्ढे से बाहर आया, पूरे झुंड को राहत महसूस हुई और हमें भी।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications