'पति के पैसे उड़ाना शौक है मेरा...', लाख-दो लाख नहीं, हर दिन करती है 73 लाख की शॉपिंग, जानिए कौन है ये महिला
सौदी दुबई में रहती हैं और लग्जरी लाइफ जीती हैं। आमतौर पर वे शॉपिंग में ही 73 लाख रुपये उड़ा देती हैं। पति के पैसों से शॉपिंग करना उन्हें बेहद पसंद है।

Woman lives luxury life: दुनिया में कई तरह के लोग हैं। कईयों के लिए तो एक वक्त का खाना भी जुटा पाना आसान नहीं होता, वहीं कई लोगों को यही नहीं पता होता कि उनके पास पैसा कितना है। ऐसा ही हाल एक महिला का भी है, जो सोशल मीडिया पर अपना लाइफस्टाइल बताने में बिल्कुल भी नहीं झिझकतीं।
बात चाहे वेकेशन की हो, या फिर लग्जरी डाइनिंग के एक्सपीरियंस की, सौदी नाम की महिला सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी जिंदगी के अपडेट्स देती रहती हैं।
सौदी ने कहा कि मैं दुबई की एक अमीर हाउसवाइफ हूं। मेरी हॉबी पति के पैसे खर्च करना है। Cover Real Life को सौदी ने बताया कि आमतौर पर वे किसी भी चीज पर 3,66,964 रुपये से 73,39,288 लाख रुपये तक उड़ा देती हैं।
महिला और उनके पति दोनों के पसंदीदा डिजाइनर्स अलग-अलग हैं। महिला कहती हैं कि हम दोनों को ही मालदीव्स काफी पसंद है। कुछ महीनों के गैप में हम लंदन भी जाते रहते हैं। अब हम जल्द ही जापान जाने वाले हैं। वे 6 साल की उम्र से ही सुसेक्स में रहती थीं। इसके बाद उनका परिवार दुबई आकर बस गया। उनके पति दुबई से ही हैं।
सौदी बताती हैं कि मुझे सरप्राइज काफी पसंद हैं। जमाल जब भी मुझे किसी रेस्तरां लेकर जाते हैं तो मुझे रात में पहनने के लिए एक ड्रेस भी गिफ्ट करते हैं। हर रात मुझे वे गिफ्ट देते हैं। और मुझे ये बेहद पसंद आते हैं। डिनर पर हम लाख रुपये खर्च कर देते हैं।
बताते चलें कि जमाल ने अपनी पत्नी को Birkin के दो बैग और दो कार गिफ्ट की हैं। पति और पत्नी दोनों के ही पास दो गाड़ियां हैं। सौदी ने कुछ आम फिल्टर्स और बोटॉक्स करवाए हैं। वो कहती हैं कि मुझे लगता है कि ये सब करके काफी खुशी मिलती है। सभी को ये करने चाहिए।
कपल की मुलाकात दुबई की एक यूनिवर्सिटी में हुई थी। इसके बाद दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई है। अब दोनों अपना परिवार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications