VIDEO: रोजाना मुंबई लोकल से सफर करता है ये कुत्ता, रात होने पर लौट आता है अंधेरी स्टेशन
हाल ही में एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई लोकल में सफर करता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये कुत्ता इसी तरह रोजाना ट्रेन से सफर करता है।

Dog Travels via Mumbai local: मुंबई लोकल में सफर करते वक्त मशक्कत करते तो आपने कई लोगों को देखा होगा। बिना लोकल ट्रेन के लोग कहीं जा ही नहीं सकते। हम सभी जानते हैं कि लोगों के लिए ट्रेन कितनी जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी कुत्ते के लिए भी मुंबई लोकल इतनी ही जरूरी है।
हाल ही में IndiaCulturalHub ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक कुत्ता इंसानों की तरह मुंबई लोकल से सफर करता नजर आ रहा है। वीडियो में भी कुत्ते को बोरिलली से अंधेरी का सफर तय करते देखा जा सकता है।
कुत्ते को चलती ट्रेन से बाहर देखते हुए देखा जा सकता है। कई लोग कुत्ते को बड़ी अजीब तरीके से देख रहे हैं लेकिन उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता और वो चुपचाप एक किनारे पर बैठ जाता है। क्लिप के कैप्शन में लिखा है कि मुंबई लोकल के डेली ट्रैवलर से मिलिये।
वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। यूजर्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग कुत्ते को इस तरह देखने के बाद काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इन्हें ऐसा खुले में सफर करते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। एक ने कहा कि मुझे बताइये कि किस वक्त ये कुत्ता यहां सफर करता है, ताकि मैं उससे मिल सकूं।
एक और यूजर ने कहा कि ये उसकी दुनिया है, और हम इसका सिर्फ हिस्सा हैं। कई लोगों ने कुत्ते को रोजाना इस ट्रेन में देखना का दावा भी किया है। हां मैंने इसे देखा है। वो रात होते ही अंधेरी वापस आ जाता है। ये बहुत ही समझदार बच्चा है।
वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications