इंसान के लिए मिसाल बना यह कुत्ता, बाघिन के तीन बच्चों का कर रहा है पालन-पोषण, देखें वीडियो
नई दिल्ली, मई 17। किसी ने सही ही कहा है कि इंसानो से ज्यादा प्यार जानवरों में होता है और वो एक-दूसरे के प्रति अधिक वफादार भी होते हैं। हम इंसानो के बीच आज के समय में इंसानियत खत्म होती जा रही है, लेकिन जानवर आज भी इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए दिख जाते हैं। ऐसी ही एक मिसाल इस कुत्ते ने पेश की है, जो एक बाघिन के बच्चों को उनकी मां की तरह ही पाल पोष रहा है।

बाघिन के बच्चों को पाल रहा है यह कुत्ता
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघिन के तीन बच्चे कुत्ते के साथ खेल रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखने वाला कुत्ता लैब्राडोर प्रजाति का है और तीन छोटे बाघिन के बच्चों की देखभाल कर रहा है। आपको बता दें कि वीडियो जाहिर तौर पर चीन के एक आश्रय स्थल का है जहां इन शावकों को लाया गया है। वीडियो को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इसे 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो देख लोग हुए भावुक
वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह कुत्ता बाघिन के बच्चों से घिरा हुआ है और वो कभी इस कुत्ते के मुंह पर चढ़ते हैं तो कभी पीठ पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बाघिन ने इन तीनों बच्चों को छोड़ दिया, जिसके बाद इस कुत्ते ने इन तीनों को पाल लिया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स भावुक हो गए हैं।

चिंपाजी ने पिलाया शेर के बच्चे के दूध
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो पहले भी सामने आया था, जहां एक चिंपाजी बड़े प्यार से शेर के शावक को दूध की बोतल से दूध पिला रहा था। इस वीडियो को भी लोगों ने बड़ा पसंद किया था। ऐसे वीडियोज देखकर लोग यही बोलते हैं कि इंसानों को जानवरों से काफी कुछ सीखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: 2 मुंह वाला सांप, 17 साल से जिंदा इस सांप को देख वैज्ञानिकों के भी उड़ गए होश












Click it and Unblock the Notifications