2 मुंह वाला सांप, 17 साल से जिंदा इस सांप को देख वैज्ञानिकों के भी उड़ गए होश

17 साल से जिंदा इस 2 मुंह वाले सांप को देख उड़ गए होश

नई दिल्ली। दुनिया में अलग-अलग प्रजाति के जीव हैं। सांपों की जीवनचक्र भी कई विविधताओं से भरा है। कुछ साधारण होते हैं तो कुछ सांप दुर्लभ होते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक दुर्लभ सांप चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तक आपने एक मुंह वाले सांप को देखा होगा या सुना होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में दो मुंह वाले सांप भी पाए जाते हैं। दो मुंह वाला एक दुर्लभ सांप इन दिनों वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य का विषय बना हुआ है।

 Black Rat Snake with 2 head alive from 17 Years, Scientists were shocked to know Life Expectancy of Snakes

सामान्य तौर पर हर जीव के जीलव रहने की एक उम्र सीमा होती है, लेकिन ब्लैक रैट स्नेक ने अपने लंबे हैंडलर्स को तब चौंका दिया। इस दो मुंह वाले सांप की उम्र 17 साल से अधिक हो चुकी हैं जो वैज्ञानिकों को भी चौंका रही है। मिरर ने अपनी रिपोर्ट में इस दो मुंहे सांप के बारे में लिखा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ये ब्लैक रैट सांप अपने आयुसीमा को पार कर चुका है। साल 2005 में ये सांप एक अमेरिकी लड़के को मिला था, जिसके बाद इसे अमेरिका के केप गिरार्डो कंजर्वेशन नेचर सेंटर में रखा गया था। 17 साल की उम्र में भी ये दो मुंह वाला सांप पूरी तरह स्वस्थ है।

जीव वैज्ञानिकों की माने तो ये सांप करोड़ों में एक है। वैसे ही ब्लैक रैट स्नेक लाखों में एक पाए जाते हैं और ये सांप और खास बन गया है, क्योंकि ये 17 साल की उम्र को पार कर चुका है। ब्लैक रैट स्नेक के मुंह दो होते हैं, लेकिन उनके पेट एक ही होते हैं। वो दोनों मुंह से खाना खाते हैं, ताकि दोनों मुंह तो संतुष्टी मिले। ऐसे सांपों को एक वक्त में एक ही मुंह से खाना मिलता होगा, इसीलिए ये ज्यादा दिन जंदा नहीं रहते हैं। ब्लैक रैट स्नेक ज़हरीले नहीं होते हैं। ये सांप तब तक हमला नहीं करते हैं, जब तक उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+