VIDEO: फर्श पर तड़प रही मछलियों की कुत्ते ने बचाई जान, लोग बोले- गुड बॉय

नई दिल्ली। वफादार जानवरों की बात होती है तो कुत्ते का नंबर सबसे पहले आता है। कुत्ते वफादीरी के साथ-साथ अपने मालिक का मनोरंजन भी करते हैं। इन दिनों कुत्ते का एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में एक कुत्ते को दो गोल्ड फिश की जान बचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक डॉग जमीन पर पड़ी दो गोल्ड फिश को बारी-बारी से पास रखे एक पानी के कटोरे में उन्हें डाल देता है।

 दो मछलियों की कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

दो मछलियों की कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

25 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्श पर बेजान सी पड़ी सुनहरी मछली को उठाकर कु्त्ता पास रखे पानी से भरे कटोरे में डालता है। कुत्ता एक-एक कर दोनों मछलियों को बड़ी मशक्कत मुंह में दबाकर फर्श से उठाने में कामयाब रहता है और उन्हें पानी के कटोरे में डाल देता है। मछली को कटोरे में डालने के बाद, डॉग यह जांचता है कि क्या दोनों मछलियां ठीक हैं।

कुत्ता मालिक से अधिक समझदार लग रहा है

वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई कुत्ते की जमकर तारीफ कर रहा हैं। ट्विटर पर वायरल इस वीडियों को अब तक एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है वहीं 26 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, सो स्वीट सच अ गुड बॉय। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, कुत्ता मालिक से अधिक समझदार लग रहा है।

कुत्ते का हेलीकॉप्टर वाला वीडियो

वहीं एक और कुत्ते का हेलीकॉप्टर वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि यह कुत्ता हेलीकॉप्टर की तरह 4 फुट ऊंचा छलांग लगाता नजर आ रहा है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वेल्स की रहने वाली हेलेन लॉरा मोरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+