मालिक को बर्फीले पहाड़ पर लगी चोट तो कुत्ते ने दिखाई वफादारी, 13 घंटों तक ये काम कर बचा ली जान
मालिक को बर्फीले पहाड़ पर लगी चोट तो कुत्ते ने दिखाई वफादारी, 13 घंटों तक ये काम कर बचा ली जान
नई दिल्ली, 07 जनवरी: कहते हैं इस धरती पर सबसे वफादार जानवर अगर कोई है तो वो है कुत्ता। इसका ताजा उदाहरण क्रोशिया में देखने को मिला है। जहां एक पालतू कुत्ते ने बर्फीले पहाड़ में मालिक को चोट लगने पर उसकी जान बचाई। जी हां, एक कुत्ता क्रोएशियाई के बर्फीले पहाड़ों में घायल अपने मालिक के ऊपर 13 घंटे तक लेटा रहा, ताकी उसे गर्मी मिलते रहे और उसकी जान बच सके। कुत्ते के मालिक का नाम गर्गा ब्रिकिक है, जो एक हाइकर हैं। क्रोशिया के वेलेबिट माउंटेन पर गर्गा ब्रिकिक बर्फीले पहाड़ से फिसल गए थे। ऐसे में उनके कुत्ते ने उनकी जान बचाने में मदद की, क्योंकि उस वक्त वहां वही अपने मालिक के साथ मौजूद था।

500 फीट नीचे गिर गया था मालिक लेकिन कुत्ते ने हौसलाअफजाई की
हाइकर गर्गा ब्रिकिक क्रोशिया के वेलेबिट माउंटेन से जब स्लिप होकर नीचे गिरे तो वो 500 फीट तक नीचे आ गए थे। उस वक्त वो बहुत जख्मी हो गए थे और बिलकुल टूट चुके थे। अपना हौसला वो एक दम वो हार चुके थे। लेकिन ऐसे में उनका डॉग उनके साथ था, जिसने गर्गा ब्रिकिक का हौसलाअफजाई किया।

जख्मी हो गया था मालिक लेकिन कुत्ते ने 13 घंटे तक नहीं छोड़ा साथ
लंबी पैदल यात्रा के दौरान गर्गा ब्रिकिक घायल भी हो गए थे। और हिलने-डुलने में असमर्थ था। उसके साथ अन्य दो यात्री उन तक नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्होंने अलार्म बजाया। गर्गा ने अलार्म बजाकर रेस्क्यू टीम को सूचित तो कर दिया था लेकिन उनके आने में लगभग 13 घंटे का वक्त लगा। इस दौरान 8 महीने के डॉग नॉर्थ ने अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ा। कड़ाके की ठंड में पहाड़ों पर कुत्ता अपने मालिक के साथ रहा।

ठंड से बचाने के लिए मालिक के ऊपर लेटा रहा कुत्ता
डॉग नॉर्थ अपने मालिक गर्गा ब्रिकिक को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए उनके ऊपर लेट गया। ताकि उसकी गर्मी से वो बच जाएं। कुत्ता 13 घंटे तक लगातार अपने मालिक के ऊपर लेटा रहा और उनको धीरे-धीरे सहलाता रहा ताकि उसके शरीर में गर्मी जाए।

रेस्क्यू टीम ने कहा- कुत्ते की वजह से बची मालिक की जान
कुत्ते और मालिक की इस कहानी की जानकारी क्रोशिया की माउंटेन रेस्क्यू सर्विस टीम ने दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि दोस्ती और प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, कुत्ते की वजह से उनके मालिक की जान बच पाई है। कुत्ते ने अपने ऑनर का 13 घंटों तक ध्यान रखा।
क्रोशिया की माउंटेन रेस्क्यू सर्विस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'आदमी और कुत्ते के बीच दोस्ती और प्यार की कोई सीमा नहीं है।' माउंटेन रेस्क्यू सर्विस टीम ने तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें मालिक के ऊपर कुत्ता लेटा हुआ है। वहीं मालिक स्ट्रेचर पर लेटे दिखाई दे रहे हैं।

मालिक ने कहा- ये डॉग मेरे लिए चमत्कारी है
गर्गा ब्रिकिक ने क्रोशिया मीडिया को बताया, " रेस्क्यू सर्विस टीम के आने से पहले के मिनट और सेकंड उनकी सांस बहुत धीमे चल रही थी। लेकिन मेरे डॉग ने हिम्मत नहीं हारी। यह छोटा डॉग एक सच में मेरे लिए चमत्कारी है।'' कुत्ता और मालिक की ये कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications