पति से हुआ तलाक, तो बहू ने ससुर के साथ बसाया घर...अब बनेगी जुड़वां बच्चों की मां

Love story: आपने ऐसे मामले सुने होंगे, जब किसी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद अक्सर दोनों अपनी नई जिंदगी भी शुरू कर लेते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने अपने पति से तलाक लिया और इसके बाद अपने ससुर के साथ ही अपनी नई लाइफ शुरू कर ली?

चौंक गए ना? लेकिन, ऐसा हुआ है। 'द सन' की खबर के मुताबिक ये मामला वेल्स के पॉन्टीप्रिड शहर का है, जहां 22 साल की स्टेफनी फुलर नाम की ये महिला अपने ससुर के साथ रिलेशनशिप में है और अब जुडवां बच्चों की मां बनने वाली है।

love story

वहीं, स्टेफनी के पति डेक्लन फुलर को जब इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी उसके ही पिता के बच्चों की मां बनने वाली है तो वो भड़क गया और उसने स्टेफनी को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। स्टेफनी भी चुप नहीं रही और उसने साफ-साफ कह दिया कि वो दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और जितनी खुश वो इस वक्त उसके पिता यानी अपने ससुर के साथ है, उतनी कभी नहीं रही।

दरअसल, डेक्लन और स्टेफनी का तलाक हो चुका है और दोनों अलग-अलग रहते थे। एक दिन डेक्लन ने बेबी मॉनिटर ऐप के जरिए वेबकेम से देखा कि उसकी पत्नी और उसके पिता दोनों एक साथ घर में बेडरूम के अंदर गए हैं। डेक्लन इस बात पर भड़क गया और स्टेफनी पर उसके पिता को फंसाने का आरोप लगाया। लेकिन, स्टेफनी ने भी खुलकर इस रिश्ते का बचाव किया और कहा कि वो अपनी आगे की लाइफ ऐसे ही जिएगी।

'और इस तरह हम दोनों के बीच फीलिंग्स बढ़ने लगीं'
स्टेफनी ने बताया, 'मेरे पति और मेरे बीच काफी विवाद थे और मेरे ससुर डैरन ये सब देखते थे। फिर धीरे-धीरे डैरन मुझे लेकर चिंता करने लगे और मुझे ये अच्छा लगता, इस तरह हम दोनों के बीच फीलिंग्स बढ़ने लगीं। तलाक का टाइम आने तक मेरे और डेक्लन के बीच प्यार पूरी तरह खत्म हो चुका था। इसके बाद डैरन, मैं और मेरा दो साल का बच्चा साथ-साथ रहने लगे।'

'हम दोनों में 22 साल का अंतर है, लेकिन...'
स्टेफनी ने आगे बताया, 'एक दिन मैंने डैरन से अपने प्यार का इजहार किया और उन्हें बताया कि मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन उन्होंने कहा कि हमें साथ-साथ रहना भी होगा। मेरे और डैरन के बीच 22 साल का अंतर है, लेकिन उससे मुझे कोई परेशानी नहीं। हम लोग जबसे साथ हैं, हमारे बीच एक बार भी किसी बात को लेकर बहस नहीं हुई है। और, अब मैं डैरन के जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+