डिलीवरी एजेंट ने आधी रात को 10 सेकेंड में पहुंचाया बर्गर, आप भी हो जाएंगे हैरान, यकीन न हो तो देखें VIDEO
शख्स को खाने की इतनी जल्दी पड़ी थी कि स्विगी ऐप पर उन्होंने पिकअप लोकेशन को रेस्टोरेंट के तौर पर ही चुना। डिलीवरी एजेंट ने सिर्फ 10 सेकंड में उन्हें ऑर्डर डिलीवर किया।
Delivery Agent Deliver Burger 10 Seconds: लोगों को भूख किसी भी समय लग सकती है और इसका दर्द बड़ा खराब होता है। जबतक खाने को मिल न जाए चैन नहीं आती है। पेट में बहुत जोर से क्रेविंग होने लगती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। Caleb Friesen नाम का एक शख्स आधी रात को McDonald's में खाने के लिए तरस रहा था और उसने बेंगलुरु के कोरमंगला में एक आउटलेट पर गाड़ी से गया, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी, क्योंकि आउटलेट बंद हो गया था। फिर उन्होंने पिक-अप विंडो पर कई डिलीवरी एजेंटों को देखा और फिर उन्होंने स्विगी ऐप पर ऑर्डर देने का फैसला किया।

पिक-अप विंडो डिलीवरी वालों से भरी हुई थी
शख्स को खाने की इतनी जल्दी पड़ी थी कि स्विगी ऐप पर उन्होंने पिकअप लोकेशन को रेस्टोरेंट के तौर पर ही चुना। डिलीवरी एजेंट ने सिर्फ 10 सेकंड में उन्हें ऑर्डर डिलीवर किया। अपनी पोस्ट में Caleb Friesen ने लिखा कि "मैकडॉनल्ड्स के लिए आधी रात को कोरमंगला गए, लेकिन वहां बंद था। हालांकि, पिक-अप विंडो डिलीवरी वालों से भरी हुई थी।

ऑर्डर देने के बाद डिलीवरी एजेंट मुस्कुरा रहा था
फिर उन्होंने स्विगी ऐप से मैकडॉनल्ड्स पर ऑर्डर किया। 10-सेकंड में ही उन्हें डिलीवरी मिल गई। उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। क्लिप में ऑर्डर देने के बाद डिलीवरी एजेंट मुस्कुरा रहा था। उन्होंने कहा कि वह पहली बार इतनी नजदीकी जगह पर डिलीवरी कर रहे हैं।

डिलीवरी एजेंट का नाम संजय है
एक फॉलो-अप ट्वीट में फ्राइसन ने बताया कि डिलीवरी एजेंट का नाम संजय है और वह YouTube पर वीडियो भी बनाता है। उन्होंने लिखा कि संजय ही वह व्यक्ति था जिसने मुझे मेरा ऑर्डर दिया था। वह पार्ट टाइम के रूप में YouTube पर वीडियो बनाता है।

वीडियो वायरल
वीडियो को 8 फरवरी को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 8 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि क्या आपने भी आधी रात के बाद स्विगी मैकडी छूट का लाभ उठाया।
Recommended Video


यूजर्स कर रहे कमेंट
एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि 10 सेकंड, हाहा! तीसरे यूजर ने लिखा कि "एब्सोल्यूट @peakbengaluru मोमेंट!"
यह भी पढ़ें- बीच समुद्र में मगरमच्छ ने हिरण पर मारा झपट्टा, दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई, रोंगटे खड़ा देगा क्लाइमेक्स, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications