VIDEO: दिल्ली के रेस्तरां में मिलती है अजब-गजब बिरयानी, बनाने का तरीका देखकर पकड़ लेंगे माथा

दिल्ली के एक रेस्तरां में कन्फ्यूजन पैदा करने वाली बिरयानी सर्व की जाती है। बिरयानी को सर्व किए जाने का तरीका देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Credit: Mehak & Rituraj/Instagram

Illusion Biryani: आज के समय में ज्यादातर लोग खाने-पीने का बिजनेस कर रहे हैं। हर कोई नई-नई रेसिपी ट्राइ कर रहा है, जो जमकर वायरल भी हो रहा है और जिसे लोग पसंद भी काफी कर रहे हैं। कोको पिज्जा से लेकर केचप आइसक्रीम तक... हर खाने की चीज के साथ एक्सपेरीमेंट किया जा रहा है। ऐसी ही एक डिश है मैजिकल बिरयानी, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। जैसा कि इसका नाम है, इस बिरयानी को जादुई तरीके से लोगों के सामने रखा जाता है। इस डिश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

डिब्बे में रखे चावल और फिर...
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड सर्वर एक जार में चावल, मसाले और तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी, तले हुए प्यार और अंडा डालते हुए नजर आ रहा है। जार को सील करने के बाद सर्वर इस खाने को गेस्ट के सामने रखता है और शानदार पकी हुई बिरयानी को प्लेट पर रख देता है। कैप्शन के मुताबिक, ये रेस्तरां दिल्ली के कनॉट प्लेस में है, जिसमें एक फर्जी कैफे में सरप्राइजिंग डिश परोसी गई।

वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को 1.5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस रील को 15 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई लोग इस तरह की डिश से नाराज नजर आए, तो कईयों ने दावा किया कि इसे बिरयानी कहा ही नहीं जा सकता। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि सारे हैदराबादवासी मुझे डिसलाइक बटन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक और यूजर ने कहा कि इसे ख्याली पुलाव कहने का मौका गंवा दिया।

'ये मेरी बुरी किस्मत जैसा'
एक ने कहा कि ये बहुत ही दुखी करने वाला है। खाने को परोसने का तरीका दिन ब दिन बदलता ही जा रहा है। मनोरंजन इन सब चीजों पर हावी हो रहा है। सबसे बुरी बात तो ये है कि लोग अपने बिजनेस के लिए खाने की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग खाने को ऐसे प्रेजेंट कर रहे हैं, मानो इसका कोई मूल्य ही नहीं रह गया हो। एक ने कहा कि चिकन के बिना बिरयानी ऐसे है, मानो मेरे बिना बुरी किस्मत।

'ये बिरयानी नहीं खिचड़ी है'
कई लोगों ने इसे बिरयानी कहे जाने पर ही सवाल उठा दिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि मेरा सवाल सिर्फ यही है कि अंडा कहां गया? कई लोगों ने इसे बिरयानी नहीं, बल्कि खिचड़ी बताया। एक ने कहा कि अब हेटर्स इसे एडिटेड बताएंगे। एक ने कहा कि बिरयानी ये देखने के बाद सुसाइड ना कर ले। और ये बिरयानी है पुलाव नहीं है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+