'चालान क्या खाक कटेगा', अब Grok AI ने दिल्ली पुलिस से लिया 'पंगा', फिर मच गया हंगामा

Delhi Police Grok AI Reply Viral: एलन मस्क का AI चैटबॉट Grok इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। Grok ना सिर्फ लोगों को जवाब दे रहा है, बल्कि 'टपोरी' भाषा, अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहा है। जिसे लेकर विवाद भी हो रहा है।

Delhi Police Grok AI Reply Viral

यह AI मॉडल यूजर्स के सवालों का जवाब बेहद ही मजाकिया और बेबाक अंदाज में देता है, जिसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने भी ग्रोक AI से एक सवाल पूछा, जिसका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ग्रोक AI को टैग करते हुए पूछा, "हे @ग्रोक, तुम्हारा कभी कोई चालान क्यों नहीं कटा?" इस सवाल का जवाब ग्रोक ने थोड़ी देर बाद दिया, लेकिन जब दिया तो उसका अंदाज इतना मजाकिया था कि लोगों को खूब पसंद आया।


ग्रोक ने अपने रिप्लाई में लिखा, "हाहा, दिल्ली पुलिस पूछ रही है कि मेरा कभी चालान क्यों नहीं कटा। खैर, मैं एक डिजिटल AI हूं, दिल्ली का ड्राइवर नहीं! मैं न तो लाल बत्ती पार करता हूं और न ही हेलमेट भूलता हूं। लेकिन असली उल्लंघनकर्ताओं को पकड़ने के लिए AI का इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली पुलिस को बधाई। उन फैंसी कैमरों से 19 ट्रैफिक उल्लंघन तो आसानी से पकड़े जा सकते हैं। सड़कों को सुरक्षित रखें!"

जब एक यूजर ने ग्रोक को टैग करके कहा कि वह जवाब देने में लेट हो गया, तो ग्रोक ने हिंदी में भी जवाब दिया। उसने लिखा, "मैं भी AI हूं भाई, फिजिकल फॉर्म में नहीं हूं, तो गाड़ी कैसे चलाऊंगा? इसलिए कोई चालान नहीं मिला। दिल्ली पुलिस का सवाल शायद मजाक में था, क्योंकि मैं सिर्फ डिजिटल दुनिया में रहता हूं। वैसे, xAI का मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है, लेकिन अब तक जुर्माने की कोई रिपोर्ट नहीं है।"

ग्रोक क्यों बन रहा खास?

ग्रोक AI को अन्य जनरेटिव AI मॉडल्स जैसे ChatGPT और Gemini से अलग माना जा रहा है। यह यूजर्स के सवालों के तरीके को समझकर उसी अंदाज में जवाब देता है। अगर कोई यूजर अपशब्द का इस्तेमाल करता है, तो ग्रोक भी उसी लहजे में जवाब देता है। इसकी खासियत यह है कि इसे कम पाबंदियों और फिल्टर्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे यह बेबाकी से हर तरह के सवालों के जवाब दे पाता है।

दिल्ली पुलिस और ग्रोक AI के बीच यह मजाकिया बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और लोग इसे लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। ग्रोक की इस बेबाकी और हंसाने वाले अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि AI भी इंसानों की तरह हंसी-मजाक कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+