IRCTC Railway Ticket Booking: अब AI के जरिए ट्रेन का टिकट करें बुक, बोलते ही मिलेगा टिकट, जानिए पूरा प्रोसेस
IRCTC Rail Ticket Booking: हमारे देश में करोड़ों लोग हर दिन रेल की यात्रा करते हैं। लेकिन हममें से अधिकतर लोगों को पता नहीं है कि हम अब बोल कर भी रेलवे का टिकट ले सकते हैं। अब हमें बिना किसी लंबी प्रक्रिया को पूरा किए बिना ही रेलवे का टिकट मिल सकता है।
भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2018 में रेलवे यात्रियों के सवालों का समाधान करने के लिए इंटरनेट पर विभिन्न सेवाओं से संबंधित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ASKDISHA चैटबॉट की सेवा शुरू की थी। इसी चैटबॉट के जरिए बोल कर भी टिकट लिया जा सकता है।

यहां पर मिलेगी AI की सेवा
यह सेवा भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) की टिकटिंग वेबसाइट www.irctc.co.in और पर्यटन वेबसाइट www.irctctourism.com पर यात्रियों के लाभ के लिए उपलब्ध कराई गई है।
इन सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ
- ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
- PNR स्टेटस चेक सकते हैं
- टिकट कैंसिल कर सकते हैं
- कैंसिल टिकट का रिफंड प्राप्त कर कसते हैं
- बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं
- बुकिंग हिस्ट्री देख सकते हैं
- ई-टिकट देख सकते हैं
- ERS डाउनलोड कर सकते हैं
- ई-टिकट प्रिंट और शेयर कर सकते हैं
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: सूरत से बिहार और यूपी के लिए चलेगी कई ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट
बोलकर ऐसे टिकट करें बुक
Step-1
सबसे पहले www.irctc.co.in की वेवसाइट या ऐप पर जाएं
Step-2
IRCTC के वेबसाइट पर मौजूद ASKDISHA चैटबॉट पर क्लिक करें और ASKDISHA को HELLO या टिकट बुकिंग बोल कर आगे बढ़ें।
Step-3
अब आपको आपको अपनी यात्रा की जानकारी देनी होगी। जैसे
Source Station (प्रस्थान स्टेशन)- इसमें जहां से आपको अपनी यत्रा शुरू करनी है उसकी जानकारी दें
Destination Station:(गंतव्य स्टेशन)- जहां आपको पहुंचना है उसकी जानकारी दें
Travel Date: इसमें जिस तारीख को आपको यात्रा करनी है उसकी जानकारी दें
Class Of Travel: इसमें आपको जिस श्रेणी में यात्रा करनी है उसकी जानकारी दें। जैसे Sleeper, 3AC,2AC, First Class इत्यादी
Step -4
अब आप ट्रेन का चयन करें जिसमें आपको यात्रा करनी हैं। ये देख लें कि जो ट्रेन आप चयन कर रहे हैं उसमें सीट है या नहीं।
Step- 4
ट्रेन और सीट की चयन के बाद सभी जानकारी को चेक कर लें फिर उसकी पुष्टि करें।
Step- 5
सभी जानकारी देने के बाद अब आप को पेमेंट करना होगा। जिसको लेकर कई ऑप्शन मिलेंगे। जैसे- (UPI,डेबिट/क्रडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) इसमें से किसी एक विक्प के जरिए आप पेमेंट कर सकते हैं।
Step - 6
पेमेंट के बाद बुकिंग कंप्लीट हो जाएगी फिर आप टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में कर सकते हैं संवाद
ASKDISHA चैटबॉट को शुरू में अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ग्राहकों की सेवा को और बेहतर बनाने और चैटबॉट की सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए, IRCTC ने अब वॉयस-इनेबल्ड ASKDISHA को भी हिंदी भाषा में ग्राहकों से संवाद करने के लिए सक्षम किया है, जो अब ई-टिकटिंग साइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध है। अब ग्राहक ASKDISHA से हिंदी भाषा में वॉयस और टेक्स्ट दोनों तरीकों से सवाल पूछ सकते हैं।
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: मुंबई और गुजरात से राजस्थान के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग और लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications