गाली बाज Grok AI पर शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार, 'X' से मांगा जवाब, टेंशन में एलन मस्क!
Grok AI: देश में इस वक्त AI चैटबॉट Grok की चर्चा हो रही है। इस AI चैटबॉट के जरिए लोग अपने अलग-अलग सवालों के जवाब खोज रहे हैं। इसी कड़ी में AI चैटबॉट Grok कुछ सवालों का जवाब इस तरह से दे रहा है जो चर्चा का विषय बन चुका है। कई सवालों के जवाब में अपशब्दों और अभद्र भाषा का उपयोग करने की भी बात सामने आ रही है।
अब इसको लेकर सरकार एक्शन में आ गई है। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है Grok
AI चैटबॉट Grok पर लग रहे आरोप के बीच सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से संपर्क साधा है। बता दें कि Grok दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है। जो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर मौजूद है।
जांच में जुटी सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
रिपोर्ट के अनुसार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस मामले की जांच करेगा और उन कारकों का विश्लेषण करेगा, जिनके कारण अभद्र भाषा का उपयोग हुआ। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक,"हम उनके (X) संपर्क में हैं, हम उनसे बात कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे क्या कारण हैं। वे हमारे साथ इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं।"
गूगल जेमिनी को टक्कर देने वाला मस्क का AI चैटबॉट
xAI द्वारा विकसित चैटबॉट का नवीनतम संस्करण ग्रोक 3 Google के जेमिनी सहित अन्य AI मॉडलों का प्रत्यक्ष प्रतियोगी बनकर उभरा है। एलन मस्क ने कई बार दावा किया है कि ग्रोक Google सर्च की जगह ले सकता है। जिससे सर्च मार्केट में Google के प्रभुत्व को चुनौती देने की उनकी महत्वाकांक्षा साफ झलकती है।
Grok 3 पहले की तुलना में अधिक शक्तिशाली
बताया जा रहा है कि Grok 3 अपने पूर्ववर्ती मॉडलों की तुलना में दस गुना अधिक कम्प्यूटेशनल शक्ति रखता है। यह xAI के Colossus सुपर कंप्यूटर पर चलता है, जिसमें प्रशिक्षण के लिए 100,000 से अधिक Nvidia GPU घंटों का उपयोग किया गया है।
दुबई के वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में बोलते हुए, मस्क ने Grok 3 की क्षमताओं का जिक्र करते हुए कहा, "कभी-कभी, मुझे लगता है कि Grok 3 डरावना स्मार्ट है।"












Click it and Unblock the Notifications