Delhi Metro Uncle Fight Video: गाली-गलौज के बाद कोच में अंकल से मारामारी! मेट्रो में जमकर बवाल का वीडियो वायरल
Delhi Metro Uncle Fight Video: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है, और इस बार वजह है एक वायरल वीडियो जिसमें एक बुज़ुर्ग शख्स (अंकल) को गाली देने के बाद यात्रियों की तरफ से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यह घटना मेट्रो के अंदर ही हुई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो में मामूली कहासुनी के बाद अंकल ने वहां मौजूद कुछ लोगों को गाली दे दी। इसके बाद अचानक ही बात बिगड़ गई और कई लोग उन पर टूट पड़े। कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई, और फिर शुरू हुई पकड़म-पकड़ाई और मारथाड़!

Delhi Metro में मारपीट का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल ने पहले तो लड़ने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ बढ़ी तो वे खुद ही वहां से भागने लगे। हालांकि, लोग उन्हें घेर लेते हैं और बोगी में ही दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई कर देते हैं। वीडियो करीब 35 सेकंड लंबा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा - "फ्री एंटरटेनमेंट यहां भी मिलेगा, ये दिल्ली मेट्रो है!" X (पहले ट्विटर) पर इस क्लिप को अब तक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 800 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
लोग दे रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन
लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो में अब तक सब देख लिया था, अब ये भी देख लिया।" एक और यूज़र ने कहा, "ऑरेंज शर्ट वाले ने क्या कहा, किसी को समझ नहीं आया, लेकिन सबने उसकी ही पिटाई कर दी।"
कुछ यूज़र्स का कहना है कि दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ ट्रांसपोर्ट नहीं, पूरा 'रियलिटी शो' बन चुकी है, जहां कभी रोमांस, कभी झगड़ा और कभी कॉमेडी देखने को मिल जाती है। वैसे यह पहली दफा नहीं है, इससे पहले भी यात्रियों के झगड़े की घटनाएं सामने आई हैं।
हालांकि, इस तरह की घटनाएं ना केवल असहज हैं बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करती हैं। मेट्रो प्रशासन को इस तरह के मामलों पर सख्त नजर रखने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications