'डांसिंग भेलपुरी' बनाते फेमस हुआ ये शख्स, VIDEO पर 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स
सोशल मीडिया में एक शख्स 'डांसिंग भेलपुरी' को बनाते हुए काफी वायरल हो रहा है। लोग उसके भेलपुरी को बनाने के यूनिक स्टाइल को देखकर भौचक्के रह गए हैं। उसके वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज और लाइक अब तक आ चुके हैं।

'भेलपुरी' का नाम सुनते ही क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग। सभी के मुंह में पानी आ जाता है। चटखारेदार स्वाद और हर जुबान की डिमांड। गली की नुक्कड़ हो या किसी बाजार की शान। 'भेलपुरी' अच्छे-अच्छों को अपनी ओर खींच लेती है। वहीं, स्ट्रीट फूड वेंडर भी अलग-अलग स्टाइल में ग्राहकों को लुभाने के लिए तरीके अपनाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही भेलपुरी वाला स्ट्रीट फूड वेंडर अपनी 'डांसिंग भेलपुरी' को लेकर सोशल मीडिया में छाया हुआ।
लोग उसकी भेलपुरी खाने दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि भेलपुरी में कुल 60 चटखारेदार चीजों का मिश्रण है। जितना चटखारेदार इसका टेस्ट है, उतना ही गजब 'डांसिंग भेलपुरी' को बनाने का स्टाइल है। सोशल मीडिया में 'डांसिंग भेलपुरी' का वीडियो तहलका मचा रहा है। करीब 9 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। आखिर क्या है ऐसा अनोख स्टाइल ?
डांस करती हुई बनती है चटखारेदार भेलपुरी
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भेलपुरी वाला अपनी स्पेशल 'डांसिंग भेलपुरी' को बनने के लिए पहले एक बड़ा बर्तन लेता है। फिर सबसे पहले मुरमुरे, धनिया, मिर्च, चटनी, प्याज, टमाटर जैसी लगभग 60 चीजें मिक्स करता है। ऐसा लगता है कि भेलपुरी को डांस करवा रहा हो। उसके बाद चटनी से चटपटा स्वाद देते हुए अंत में हेलीकॉप्टर की तरह प्लेट में लैंड कराता है। लोग 'डांसिंग भेलपुरी' का अनोखा स्टाइल देखकर दंग रह जाते हैं।
10 लाख से ज्यादा लाइक्स
'डांसिंग भेलपुरी' का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर 'आपका भाई फूडी' नाम से बने पेज वीडियो अपलोड किया गया। जिसके बाद 'डांसिंग भेलपुरी' के वीडियो को अब तक 9 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिना नाचे क्या भेलपुरी नहीं बन सकती? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कहीं पेट में जाने के बाद न डांस करे। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि दो सेकंड और घूमा लेते, हेलीकॉप्टर टेक ऑफ होने वाला था। एक यूजर ने लिखा कि हम भी जल्द ही ट्राई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications