Cute pug in a raincoat: बारिश में टॉयलट जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया क्यूट डॉग, फर्श पर बैठ कर रहा इशारे

डॉग की खास प्रजाति पग की क्यूटनेस हर किसी का मनोरंजन करती है। हाल में पग का एक वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। जिसमें वो फर्श पर बिछी एक चटाई पर बैठा है। वीडियो में पग रेनकोट पहने हुए है।

Cute pug in a raincoat: घर में डॉग्स पालने के शौकीन पेट लवर्स दुनिया के हर कोने में मौजूद प्यारे जीवों के प्रति आकर्षित होते हैं। पग, बुलडॉग या बॉक्सर्स ब्रैकिसेफलिक ऐसी प्रजाति के कुत्ते हैं जो अपनी शक्ल की खास बनावट के लिए पहचाने जाता है। पग के प्रति खासकर इन दिनों पग्स की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। खासकर इस प्रजाति के डॉग्स को ब्रिटेन में पाला जाता है। पग एक प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसे खास ड्रेस पहनाया गया है।

Cute pug in a raincoat

पग प्रजाति के कुत्ते अपनी खास शक्ल और मासूमियत के लिए जाने जाते हैं। भारत के साथ इस प्रजाति के कुत्तों की ब्रिटेन में खासी लोकप्रियता है। पग की क्यूटनेस हर किसी का मनोरंजन करती है। हाल में पग का एक वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। जिसमें वो फर्श पर बिछी एक चटाई पर बैठा है। वीडियो में पग रेनकोट (Pug Dog in raincoat) पहने हुए है। लेकिन फिर भी वो बारिश में खुद निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। उसे उसे टॉयलट जाना है जिसका संकेत वो पैर उठाकर दे रहा है।

पग बार- बार बाहर जाने की इशारा कर रहा रहा है। हलांकि आम तौर पर वो खुद बाहर जाकर टॉयलट कर आता होगा, लेकिन बारिश में रेनकोट पहनने के बावजूद वो बाहर जानने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।

ये काफी प्यारा वीडियो है। जिसमें पग की क्यूटनेस साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 4760 लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो 1 सितंबर को पोस्ट किया गया था। एक यूजर ने डॉग के इशारों को लेकर अपने ट्विट में कहा कि वो शायद कह रहा है... " हम घर में ही बैठे हैं और बारिश रोज हो रही है। दोपहर हो गई और बारिश नहीं निकली, आज फिर से हम बाहर नहीं निकल पाएंगे"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+