Crocodile Video: बुजुर्गों की पिकनिक में दहशत फैलाने पहुंच गया मगरमच्छ, जबड़े में आइसबॉक्स दबाकर किया हैरान
रोवेना मोल्ड और डेवाउट वोलहुटर दक्षिण अफ्रीका में हमेशा की तरह अपने पिकनिक का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक तालाब से निकला एक मगरमच्छ उनके नजदीक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Crocodile Viral Video: अक्सर लोग जब किसी पिकनिक या सफारी के भ्रमण पर निकलते हैं, तो कई बार उनके कैमरों में कुछ ऐसा कैद हो जाता है, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेटेस्ट साइटिंग्स (Latest Sightings) के अनुसार, रोवेना मोल्ड (70) और डेवाउट वोलहुटर, दक्षिण अफ्रीका में Rietspruit गेम रिजर्व में एक खेल ड्राइव पर थे। वे हमेशा की तरह अपने पिकनिक का आनंद ले रहे थे, यहां तक सब कुछ ठीक चल रहा था, इस बीच एक मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर उनके नजदीक पहुंच जाता है।
मगरमच्छ आया और आइस बॉक्स को लेकर वापस चला गया
उन्होंने बताया कि, 'मगरमच्छ धीरे-धीरे हमारे पिकनिक एरिया में आ गया। हम सभी अपनी सुरक्षा के लिए पीछे हट गए, लेकिन मगरमच्छ का ध्यान हमारी ओर नहीं बल्कि हमारे चमकीले नीले कूलर बॉक्स की ओर था। सबसे पहले उसने अपने जबड़े कूलर बॉक्स के ऊपर टिकाए, लेकिन फिर, पल भर में उसने कूलर के डिब्बे को अपने जबड़ों में दबा लिया और जल्दबाजी में वापस पानी में चला गया।'
छोटे शिकार को पूरा निगल जाते हैं मगरमच्छ
मगरमच्छों के पास अपने शिकार को खाने का एक विशिष्ट तरीका होता है। अपने मजबूत जबड़े और तीखे दांतों के साथ, वे या तो छोटे शिकार को पूरा निगल सकते हैं या मांस के बड़े टुकड़े को चीर सकते हैं। हालांकि, उनके पास एक पाचन तंत्र भी होता है जो उन्हें भोजन के बिना एक निश्चित समय तक रहने के लिए सक्षम बनाता है। यह गुण उन्हें सीमित संसाधनों वाले आवासों में जीवित रहने में सक्षम बनाता है।
दो मगरमच्छों ने मिलकर आइस बॉक्स पर किया हमला
वीडिये में देखने से भी स्पष्ट होता है कि कैसे आइस बॉक्स को अपने जबड़ों में मजबूती से जकड़े हुए मगरमच्छ बेपरवाही से तैरता हुआ वापस चला गया, बॉक्स को डेथ रोल में पलटता और घुमाता रहा, कुछ ही देर में एक दूसरा मगरमच्छ साथी भी उसके साथ शामिल हो गया, और उन्होंने मिलकर कूलर के डिब्बे पर क्रूरता से हमला किया, जैसे कि वह उनका शिकार हो।
Recommended Video
इस असामान्य घटना से हैरान था वहां मौजूद सभी लोग
उन्होंने बताया कि, यह फुटेज जानवरों की सीमाओं का सम्मान करने के महत्व की याद दिलाता है, खासकर वन्य जीवों के मामले में। जब मगरमच्छ आए, तो हम पानी के किनारे के बहुत करीब थे, और हमें पीछे हटना चाहिए था। सौभाग्य से बिना किसी अप्रिय घटना के हमने अपना सबक सीख लिया। उन्होंने बताया कि हम इस असामान्य घटना से हैरान थे, और इस घटना से अपने जाना कि जंगली जानवरों का व्यवहार आपके अनुभव या अपेक्षाओं के विपरीत हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications