OMG! तीन आंखों वाली गाय, भगवान शिव का अवतार मान रहे हैं लोग
तमिलनाडु। भारत में जानवर खास कर गायों को काफी पूजनीय माना जाता है। गाय को हिंदु परंपरा में काफी ऊंचा स्थान दिया गया है। सैकड़ों ऐसे पर्व त्यौहार मनाए जाते हैं, जिसमें हम गाय को पूजते हैं। इन्हें हम भगवान कृष्ण से भी जोड़ कर देखा करते हैं और माता कह संबोधित करते हैं।

लेकिन तमिलनाडु में एक ऐसी घटना हुई , जिससे सभी आश्चर्य से भर उठे। तमिलनाडु के कोलाथुर गांव में एक गाय ने तीन आंख वाले बछरे को जन्म दिया है। जी हां, इस गाय की दो नहीं बल्कि तीन आंखें हैं। इसकी तीसरी आंख माथे के बिल्कुल बीचोंबीच है। यह अनोखा मंजर तमिलनाडु में देखने को मिला, जहां लोग अब इस तीन आंख वाली गाय को न सिर्फ पूज रहे हैं, बल्कि भगवान शिव का अवतार मान कर इसकी एक झलक पाने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं।
गाय के मालिक ने बछरे को ''चमत्कारी बछरा'' का नाम देकर पूजा की। माथे के बीचोंबीच तीसरी आंख होने के कारण इसे भगवान शिव का अवतार माना जा रहा है।
गाय के मालिक राजेश का मानना है कि भगवान शिव ने इस गांव को अपना आशीर्वाद दिया है। इस बछरे के आने से अब गांव की सारी परेशानी खत्म हो जाएगी। इसलिए हम इसे भगवान की तरह ही पूज रहे हैं। उन्होंने बताया, इस बछरे को देखने और इसका आशीर्वाद पाने के लिए न सिर्फ गांव बल्कि आस पास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications