दो भाईयों से जबरदस्ती खुदवाई उन्ही की कब्र, उसी में लिटा मारी गोली, शवों को जला दिया

भाईयों से पहले जबरदस्ती खुदवाई उन्ही की कब्र, फिर गोली मार उसी में डाल जला दिया

नई दिल्ली। एक दिल दहला देने वाले वारदात को अंजाम देते हुए कुछ वहशियों ने पहले दो चचेरे भाईयों को उनकी अपनी ही कब्र खोदने के लिए मजबूर किया और फिर उनको उसी में लिटाकर गोली मार दी। उन्होंने दोनों के शवों को आग भी लगा दी।

Cousins forced to dig their own graves at gunpoint shot and set on fire

कान पर बंदूक रख खुदवाई कब्र

कान पर बंदूक रख खुदवाई कब्र

अखबार द मिरर के मुताबिक ब्रजील से ये मामला सामने आया है। एक गैंग ने 17 साल के रोजा और 22 साल के विक्टर को अगवा कर लिया। इसके बाद वो उन्हें कब्रिस्तान ले गए और उनकी कनपटी पर रायफल रख कब्र खोदने को कहा। दोनों भाईयों ने बारी-बारी से ये कब्र खोदी।

कब्र में लेटने को कहा

कब्र में लेटने को कहा

कब्र के गहरा हो जाने पर इन बदमाशों ने दोनों भाईयों को कहा कि इसमें लेट जाओ। बदमाशों के सामने बेबस ये दोनों भाई आखिर कब्र में लेट गए। इसके बाद इन्होंने दोनों कजिन पर रायफलों से गोली बरसा दी।

हंसते हुए वीडियो बनाते रहे बदमाश

हंसते हुए वीडियो बनाते रहे बदमाश

दोनों भाईयों को गोली मारने के बाद इन बदमाशों ने पेट्रोल डाल इनके शवों में आग लगा दी। इतना ही नहीं इन्होंने इस पूरी घटना की वीडियो भी बना ली। पुलिस ने बताया है कि ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो गैंग के बीच दुश्मनी के चलते ये दो लड़के मारे गए। पुलिस ने इन दो लड़कों के किसी क्रिमिनल रिकॉर्ड से इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+