कपल के घर से अवैध हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस, जानवरों जैसे हाल में मिले बच्चे

नई दिल्ली। कैलिफोर्निया में पुलिस ने एक ऐसे कपल को गिरफ्तार किया है जो अपने 2 साल के जुड़वां बच्चों को कैद करके रखता था। दरअसल पुलिस उनके घर अवैध हथियारों के होने की जानकारी पाकर सर्च वॉरंट के साथ पहुंची थी। यहां उन्हें जो नजारा दिखा वह दर्दनाक था। दोनों बच्चे एक के ऊपर एक पिंजड़ानुमा पलंग में कैद थे।

जानवरों की तरह पिजड़े में कैद थे बच्चे

जानवरों की तरह पिजड़े में कैद थे बच्चे

जब पुलिस रैमन एलबर्टो और मर्केडीज इरीन के गुफानुमा घर में पहुंचे तो वह हथियारों से भरी हुई थी। और एक कोने में एक के ऊपर दो पलंग लगे थे। पिंजरे जैसे इस पलंग में दो जुडवां बच्चे कैद थे। बच्चों का हालत दयनीय थी। यूं लग रहा था कि मानों उन्होंने कभी खुला आसमान नहीं देखा है। इसके अलावा वहां से हथियार भी बरामद किए गए।

कपल पर लगे गंभीर आरोप

कपल पर लगे गंभीर आरोप

इस कपल को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ बच्चों को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हथियार रखने को लेकर भी दोनों पर आरोप लगे हैं। बच्चों को सामाजिक सेवा संस्थान को सौंप दिया गया है।

महिला ने अपने ही बच्चों को जिंदा जलाया

महिला ने अपने ही बच्चों को जिंदा जलाया

बच्चों के साथ ऐसे अत्याचार के मामले पहले भी आते रहे हैं। हालिया मामला रूस का है जहां एक महिला ने अपने बच्चों के साथ जो किया उससे मानो मां शब्द दागदार हो गया। 28 साल की महिला ने अपने 4 साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की। इसमें उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी को पड़ोसियों ने किसी तरह बचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात की गांधीनगर लोकसभी सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+