Viral Video: जापान के समुद्र में दिखा दुर्लभ स्क्विड, कपल ने साथ तैरकर कैप्चर की तस्वीरें
एक कपल ने जापान के पश्चिमी तट पर तैरते हुए 2.5 मीटर विशाल स्क्विड की तस्वीरें खीचीं हैं। इस दुर्लभ जीव की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

समुद्र एक से बढ़कर एक रहस्यमयी चीजों से भरा पड़ा है। कई बार ऐसे-ऐसे जानवर नजर आते हैं, जिनकी बनावट पर एक बार तो यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। हाल ही में स्कूबा गोताखोरों की जोड़ी ने जापान के पश्चिमी तट पर तैरते हुए 2.5 मीटर विशाल स्क्विड की तस्वीरें खीचीं हैं। इस दुर्लभ जीव की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

जापान में दिखी स्क्विड
इस महीने की शुरुआत में योसुके तनाका और उनकी पत्नी मिकी टोयूका शहर में एक डाइविंग बिजनेस करते हैं। हाल ही में उन्हें किसी लोकल ने स्क्विड के बारे में जानकारी दी, तो वे तुरंत ही वहां जा पहुंचे। जब ये चट्टान के पास तैर रहा था, तो कपल ने अपनी नाव निकाली। योसुके तनाका ने एएफपी को बताया कि वहां बहुत बड़ा जीव था। इसके बाद उन्हें स्क्विड को न सिर्फ देखने बल्कि उसके साथ तैरने का भी मौका मिला।
'हमने पहले कभी नहीं देखी हरकत'
उन्होंने कहा कि हमने उस तरह की हरकत पहले कभी नहीं देखी। जैसे आम तौर पर कई मछलियां और समुद्री जीव दिखते हैं। उसके जाल और पंख बहुत ही धीमी गति से चल रहे थे। जानवरा का आकार बहुत ही बड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं सब व्हेल से लड़ने की इनकी शक्ति के बारे में सोच रहा था कि किस तरह ये कैसे उनसे लड़ती होंगी। क्योंकि ये व्हेल मछली का पसंदीदा शिकार हैं।

अपने आप में है बेहद दुर्लभ
बताते चलें कि विशाल स्क्विड को देखना अपने आप में बहुत ही दुर्लभ है। क्योंकि ये तभी देखे जाते हैं, जब ये मरकर समुद्र से बाहर निकल आते हैं। या फिर मछली पकड़ने के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में इन्हें समुद्र में जिंदा तैरता देखना काफी दुर्लभ है।

5 साल ही जी सकते हैं स्क्विड
तनाका कहते हैं कि स्क्विड देखकर उन्हें डर लगा क्योंकि उसका आकार बहुत ही बड़ा था। आमतौर पर ये 40-50 फुट के हो सकते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि इनका जीवनकाल बहुत ही कम होता है। ये सिर्फ 5 साल ही जी सकते हैं। ये छोटी-छोटी मछलियां खाकर अपना पेट भरते हैं।

काफी बड़ा था स्क्विड
ये स्क्विड शिकारी भी होते हैं और अकसर खुद ही शिकार भी बन जाते हैं। ये दुर्लभ जीव हैं ऐसे में इनके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। तनाका के वीडियो में जो स्क्विड नजर आ रहा है, वो काफी बड़ा है और उसका आकार काफी ऊबड़-खाबड़ है।












Click it and Unblock the Notifications