घर के किचन में रखे रेफ्रिजरेटर में यहां छिपा बैठा था खतरनाक कोबरा, Viral Video में देखें फिर क्‍या हुआ

घर के किचन में रखे रेफ्रिजरेटर में छिपा बैठा था खतरनाक कोबरा, वीडियो में देखें फिर क्‍या हुआ

Cobra Viral Video: घर के अंदर छोटी सी छिपकली नजर आ जाती है तो कई लोगों की जान निकल जाती है, सोच लीजिए अगर घर में सांप निकल आए तो क्‍या ? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर की रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर के अंदर जहरीला कोबरा मिला। जिसे देखकर पूरे परिवार की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

कोबरा रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर के अंदर छिपा बैठा था

कोबरा रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर के अंदर छिपा बैठा था

ये घटना कर्नाटक के तुमकुर जिले के कोठागेरे गांव की है। यहां पर रहने वाले एक परिवार को अपने रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर के अंदर एक विशाल कोबरा नजर आया। रिपोर्ट के अनुसार सांप आमतौर पर सर्दियों के दौरान गर्म जगह तलाशते हैं और इसी की तलाश में ये कोबरा कंप्रेसर में पहुंच गया है।

विशालकाय कोबरा देखकर वो हैरान रह गई

विशालकाय कोबरा देखकर वो हैरान रह गई

घर में जब सांप की कुछ हरकत की आवाज आ रही थी तो इस परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बहुत ढूढ़ने पर ये रेफ्रिजरेटर के पीछे कम्‍प्रेशर में छिपा नजर आया। विशासकाय कोबरा को देखकर पूरा परिवार हक्‍का-बक्‍का रह गया।

परिवार ने वन विभाग को सूचित किया

परिवार ने वन विभाग को सूचित किया

परिवार ने सांप देखते हुए स्थानीय वन अधिकारियों को सूचना दी और वे एक सांप पकड़ने वाले के साथ उस परिवार के घर में पहुंचे। जिसने उसे एक लोहे के एंगल से कंप्रेसर के अंदर से सांप को निकाला और ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।

पहले जूते में छिपे हुए सांप का वीडियो हुआ था वायरल

थोड़े समय पहले ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ऑनलाइन सामने आई थी, जिसमें एक कोबरा को एक जूते के अंदर जाकर बैठ गया था। भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने ये वीडियो शेयर किया था। IFS ने लोगों को ये वीडियो शेयर कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी उन्‍होंने कहा था बरसात और जाड़ों में सांप ऐसी ही अजीब जगहों पर छिपे रहते हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+