VIDEO: अपने रास्ते जा रहा था छोटा सांप, तभी आ पहुंचा किंग कोबरा, देखें क्या हुआ इस 'जंग' का अंजाम
नई दिल्ली, 16 फरवरी: सांप पूरी तरह से मांसाहारी जानवर हैं। वो जहर या फिर जकड़कर अपने शिकार को मारते हैं, फिर उसे पूरा निगल जाते हैं। इसके बाद उनके पेट में मौजूद जहर शिकार को गलाकर पचा देता है। वैसे तो सांप मेंढक, चूहे, पक्षी, कीड़े आदि का शिकार करते हैं, लेकिन जब वो भूख से बेहाल हों तो वो अपनी प्रजाति को भी नहीं छोड़ते हैं। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

दूसरे सांप को बनाया निवाला
वायरल हो रहा वीडियो मनीष नाम के शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमें एक किंग कोबरा दूसरे सांप का शिकार करता है। वैसे ये बहुत ही कम देखने को मिलता है, जब एक सांप दूसरे सांप को अपना निवाला बनाता है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है, जब सांप को शिकार नहीं मिला तो उसने खुद को ही खाना शुरू कर दिया।

कुछ ही देर में छोटे सांप का सरेंडर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा सांप अपने रास्ते जा रहा होता है। तभी वहां पर किंग कोबरा पहुंचता है। कोबरा ऊपर से दूसरे सांप के ऊपर टूट पड़ता है और उसके सिर वाले हिस्से को निशाना बनाता है। कुछ ही देर में छोटे सांप ने सरेंडर कर दिया। पहले कोबरा ने उसमें अपना जहर भेजा और फिर उसे पूरी तरह निगल गया। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है कोबरा की खासियत?
वैज्ञानिकों के मुताबिक कोबरा कैटेगरी में 300 तरह के सांप होते हैं। ये सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। कहा जाता है कि अगर एक कोबरा ढंग से वार करे तो वो एक डंक में बड़े हाथी को मौत की नींद सुला सकता है। जब भी ये अपने शिकार पर हमला करता है, तो उसकी आंखों में जहर फेंकता है, जिससे वो अंधा हो जाता है। फिर उसे पकड़कर निगलने में आसानी होती है।












Click it and Unblock the Notifications