अनोखी लव स्टोरी: स्कैमर के झांसे में आकर गंवाए 11 लाख, फिर ठग का दर्द सुन कर बैठी प्यार, देने लगी उसका साथ
Woman Love With Scammer: प्यार के जाल में फंसाकर ठगी करने के हजारों मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कभी लाखों की ठगी के बाद भी स्कैमर को अपना दिल दे बैठे ये पहली बार हुआ है।
ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जब एक महिला अपने साथ हुई ठगी के बाद भी स्कैमर को प्यार करने लगी और फिर उसने उसका साथ देते हुए और लोगों को फंसाना भी शुरू कर दियाई। और वो भी बस इसलिए क्योंकि वो जल्द से जल्द उसके पास आ जाए।

ठग के प्यार में पड़ी महिला
चौंकाने वाला मामला चीन का है, जहां एक 40 साल की महिला को स्कैमर से ऐसा प्यार हुआ कि खुद के साथ 11 लाख रुपए की ठगी के बाद भी वो नहीं संभली और अपने कथित प्रेमी के साथ और लोगों को धोखा देने में उसकी हेल्प करने लगी।
चीन की 40 वर्षीय महिला एक धोखेबाज के प्यार में पड़ गई और उसने 100,000 युआन (14,000 अमेरिकी डॉलर) यानी भारतीय रुपयों में करीब 11 लाख ठगे जाने के बावजूद उसके सिर से प्यार का भूत नहीं उतारा।
डेटिंग प्लेटफॉर्म पर मुलाकात
दरअसल, डेटिंग ऐप पर उसकी म्यांमार के एक शख्स से मुलाकात हुई। शंघाई की हू नाम की महिला पिछले साल मई में एक डेटिंग ऐप पर चेन नाम के शख्स से मिली। चेन ने हू के आगे खुद को बहुत अच्छा और साफ सुथरा पेश किया। इसी के साथ दावा किया कि उसके पास हाई रिटर्न वाला इंवेस्टमेंट अकाउंट है। जिसमें इनवेस्ट करने के लिए हूं मान गई।
इसके बाद जब हू ने अपना अकाउंट देखा तो उसे पता चला कि उसके साथ कुल 11.69 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। हालांकि वो इसके बाद भी नहीं संभली और कमाल तो तब हो गया जब उनसे स्कैमर से बात करना बंद नहीं किया, बल्कि चेन ने बातचीत जारी रखी।
स्कैमर ने सुनाई दर्दभरी कहानी
इसके बाद आरोपी ने अपने काम को सही ठहराते हुए उसे एक दुखभरी दास्तां सुनाई। एक स्कैमर गिरोह के टारगेट पूरा करने के लिए मजबूर किए जाने की उसकी कहानी पर हूं ने विश्वास किया और उसे छुड़ाने में मदद करने के लिए सहमत हो गई, ताकि वे चीन में साथ रह सकें।
चेन ने हू को यह बताकर अपने काम को सही ठहराया कि वह उत्तरी म्यांमार में एक गिरोह में फंस गया है और उसे चीन लौटने से पहले एक टागरेट पूरा करना होगा। उसकी असली पहचान जानने के बावजूद हू ने धोखेबाज के साथ अपने रिलेशन जारी रखे। इतना ही नहीं दोनों ऑनलाइन एक-दूसरे को पति-पत्नी भी कहा करते थे।
ना लिया कमीशन बस दिया पूरा-पूरा साथ
चेन ने वादा किया कि वह अपना टारगेट पूरा करने के बाद चीन लौट आएगा। चेन ने उसे भरोसा दिया कि जब तक वह कमीशन नहीं लेगी और पीड़ित की भूमिका बनाए रखेगी।
इसके बाद क्या था वो प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि चेन की हार बात मानने लगी। वह बिना सोचे कैश निकालना और क्रिप्टोकरेंसी कंवर्जन के माध्यम से पैसा हासिल करने के लिए अपने अकाउंट का यूज करने लगी।
ऐसे पकड़ी गईं प्यार पड़ीं महिला
इसके बाद पिछले सितंबर में झाओ नाम की एक और पीड़िता से भी चेन ने 100,000 युआन (US$14,000) ठगे, जिसे सीधे हू के खाते में ट्रांसफर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पिछले साल 19 सितंबर को हू को गिरफ्तार किया। अपने मुकदमे के दौरान उसने अपने अपराधों को कबूल कर लिया और उसके परिवार ने झाओ को सभी नुकसानों की भरपाई की।
8 मई को शंघाई के जिआडिंग प्राइमरी पीपुल्स कोर्ट ने हू को धोखाधड़ी का दोषी पाया। हालांकि, उसने अपराध से लाभ नहीं कमाया था और पीड़ित को मुआवजा दिया था, इसलिए उसे ढाई साल की कैद की सजा सुनाई गई और 30,000 युआन का जुर्माना लगाया गया। हू के कामों ने चीन में कई लोगों को हैरानी में डाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications