China: एक साल की कोशिश के बाद भी नहीं हुई प्रेग्नेंट, डॉक्टर के पास पहुंची तो पता चला जन्म से है पुरुष

बीजिंग। मातृत्व का एहसास करना लगभग हर महिला की चाहत होती है, शादी के बाद लड़की मां बनने का सपना देखती है लेकिन कुछ के लिए यह सफर इतना आसान नहीं होता। हालांकि अब तकनीकी इनती विकसित हो चुकी है कि महिलाओं के लिए मां बनना ज्यादा मुश्किल नहीं है। चीन की एक 'महिला' को भी शादी के बाद अपने मां बनने का इंतजार था, लेकिन एक साल की कोशिश के बाद भी जब वह गर्भवती होने में नाकाम रही तो डॉक्टरों ने उसको लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया।

शादी के एक साल बाद तक नहीं बनीं मां

शादी के एक साल बाद तक नहीं बनीं मां

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक 25-वर्षीय शादीशुदा महिला पिंगपिंग (बदला हुआ नाम) को मां बनने का बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने बच्चे के लिए एक साल तक कोशिश की लेकिन वह गर्भधारण नहीं कर सकीं। इस बीच अपने चोटिल टखने के एक्स-रे के लिए डॉक्टर के पास गईं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि डॉक्टर से मिलने के बाद उनके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी। डॉक्टरों ने पिंगपिंग को बताया कि वह जन्म से ही एक पुरुष हैं।

डॉक्टरों की बातें सुन खिसक गई पैरों तले जमीन

डॉक्टरों की बातें सुन खिसक गई पैरों तले जमीन

डॉक्टरों की ये बात सुनकर पिंगपिंग और उनके परिवार के होश उड़ जाते हैं। पिंगपिंग के एक्स-रे से पता चला कि किशोरावस्था से उसकी हड्डियों का विकास नहीं हुआ है। उनमें पुरुष वाई गुणसूत्र हैं। हालांकि डॉक्टरों ने पिंगपिंग से कहा कि इसके बावजूद वह जीवनभर महिला के रूप में रह सकती है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, और इसी वजह से पिंगपिंग को कभी पीरियड नहीं हुए। वह कभी गर्भवती नहीं हो सकतीं।

महिला के अंदर हैं पुरुष गुणसूत्र

महिला के अंदर हैं पुरुष गुणसूत्र

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिंगपिंग डॉक्टरों के खुलासे के बाद से गुमसुम हैं। वह इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पिंगपिग एक तरह को यौन विकार एक्स46 से पीड़ित हैं, यह ऐसी दुर्लभ समस्या है जिसमें जन्म के समय पुरुष गुणसूत्र वाले लोगों में जननांग अस्पष्ट, अविकसित या होते ही नहीं हैं। पिंगपिग एक महिला ऑर्गन के साथ जन्मी थीं, इसलिए उन्होंने कभी इस विषय पर ध्यान नहीं दिया।

इस समस्या का है इलाज

इस समस्या का है इलाज

पीरियड ना आने पर अगर वह पहले ही डॉक्टरों से संपर्क करती तो इस सच्चाई से वह रूबरू हो जातीं, इसी कारण वह शादी के बाद भी गर्भधारण नहीं कर पाईं। पिंगपिंग ने कहा कि पीरियड ना आना उनके लिए भी चिंता का विषय था लेकिन शर्म की वजह से उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। डॉक्टरों ने जब पिंगपिंग के चोटिल टखने का एक्स-रे किया तो उन्हें कुछ अविकसित हड्डियों के बारे में पता चला। इसके बाद जब पिंगपिंग की विस्तृत जांच की गई तब उनके पुरुष होने का पता चला। हालांकि इस समस्या का इलाज है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं शहनाज गिल? बेबी बंप लिए दिलजीत दोसांझ के साथ आईं नजर, फोटो देख फैंस भी हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+