प्रेग्नेंट हैं शहनाज गिल? बेबी बंप लिए दिलजीत दोसांझ के साथ आईं नजर, फोटो देख फैंस भी हैरान
मुंबई। शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप के साथ एक फोटो साझा की है। इस फोटो में लोकप्रिय सिंगर दिलजीत दोसांझ उनके साथ नजर आ रहे है। शहनाज गिल इन दिनों दोसांझ के साथ कनाडा में आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही है। शहनाज गिल की बेबी बंप के साथ फोटो देखकर उनके फैंस हैरान हो गए और तो और लोग पूछ रहे ये कब हुआ? वहीं कई फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर मामला क्या है?

शहनाज गिल ने बेबी बंप फ्लांट करते हुए दिलजीत दोसांझ के साथ फोटो की शेयर
दरअसल, शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ जल्द ही पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आएगे। कंगना रनौत से किसान आंदोलन पर पंगा लेने वाले दिलजीत दोसांझ ने हौसला रख की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। कनाडा में शूट हो रही इस फिल्म की जिन तस्वीरों को दोसांझ ने शेयर किया है उसमें शहनाज बेबी बंप फ्लांट करती हुई नजर आ रही है। जिसको देखकर फैंस पूछ रहे है कि ये कब ?ऑनस्क्रीन जोड़ी भावी माता-पिता की भूमिका में दिखाई देंगे।

शहनाज गिल ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
शनिवार को शहनाज ने दिलजीत के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर करते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और जिसके बाद उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई। तस्वीर में दिलजीत ने शहनाज को गले लगते हुए उनके बेबी बंप पर हाथ रखा है। वहीं उनके बैगग्राउंड में जो तस्वीर दिख रही है शहनाज और दूध की बोतल और शहद की बॉटल के साथ पोज दे रहे हैं। शहनाज़ की दिलजीत के साथ फोटो शेयर करते हुए रिलीज़ की तारीख की घोषणा भी की गई यानी दशहरा 2021 - 15 अक्टूबर।शहनाज गिल ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, एक्साइटेड???? @diljitdosanjh @thindmotionfimls #Shoot Mode On# HonslaRakh। इस फोटो में दिलजीत ग्रे शूट और ब्राइट कलर की पगड़ी में नजर आ रहे वहीं शहनाज़ फ्लोरल ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए नजर आ रही हैं।
फैंस पूछ रहे है कि ये कब हुआ?
इस फोटो को दोसांझ और शहनाज गिल के फैंस खूब पसंद कर रहे है और जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस पूछ रहे है कि ये कब हुआ? एक फैन ने लिखा हम सब प्रोजेक्ट सुपर डुपर हिट करेंगे ... !!
हौसल रख में पॉलीवुड अभिनेता सोनम बाजवा भी हैं। अमरजीत सिंह सरोन द्वारा निर्देशित, हौंसला रख दिलजीत की कंपनी स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है। कनाडा के वैंकूवर में शूट की जाने वाली इस फिल्म में अभिनेता पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के पुत्र अभिनेता शिंदा ग्रेवाल भी हैं। फिल्म कहानी टाइम प्रोडक्शंस के साथ थिंड मोशन फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित है।












Click it and Unblock the Notifications