20 साल का बताकर किया 12 साल की बच्ची को प्रेगनेंट, पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली। चीन की पुलिस के सामने अजीब सा मामला सामने आया है। पुलिस के सामने 40 साल के आरोपी का पर्दाफाश कर दिया है। मामला पूर्वी चीन के जुझाऊ सिटी सेंट्रल अस्पताल का है, जहां 40 साल का एक शख्‍स अपनी प्रेगनेंट पत्‍नी को लेकर आया।

pregnant

शख्स ने अपनी पत्नी की उम्र 20 साल बताई और बताया कि वो गर्भवती है। शख्स के साथ एक महिला भी थी जो खुद को सास बता रही थी। डॉक्टरों ने जब लड़की को देखा तो लड़की गर्भवती थी और वो मात्र 12 साल की लग रही थी। पति और सास ने कहा कि यह लड़की 20 साल की है लेकिन वो मात्र 12 साल की बच्ची थी, जो 3 महीने की गर्भवती थी।

अस्पताल को समझ में आ गया कि मामला इतना सीधा नहीं, जितना वो शख्स उनलोगो को बता रहा है। अस्पताल ने फौरन ही स्‍थानीय अधिकारियों से संपर्क किया। डॉक्‍टरों ने इस बच्‍ची से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्‍हें कोई जवाब नहीं मिला क्‍योंकि वह मंडारिन भाषा नहीं बोल रही थी। जब शख्स ने देखा कि अस्पताल के लोग उससे बात करने की कोशिश कर रहे हैं तो उसने फौरन उन्हें फटकार लगा दी और कहा कि वो अपना काम करे, ज्‍याद सवाल पूछना बंद करे।

लेकिन इस बीच पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने लड़की से पूछताछ को तो पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस को शक है कि लड़की को अपहरण कर या फिर दुल्हन के तौर पर खरीदकर विदेश से लाया गया है। दरअसल चीन के दक्षिणी सीमा पार से वियतनामी दुल्‍हनों को खरीदना आम बात है। ऐसे में पुलिस मामले को खंगालने का काम कर रही है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+