चश्मे और सूट-बूट में आकर चिंपांजी ने लिया पिज्जा, जेब से निकाले पैसे तो डिलीवरी ब्वॉय के उड़े होश, VIDEO

Chimpanzee receive pizza: वायरल वीडियो में एक चिंपांजी को सूट-बूट में ऑर्डर रिसीव करते हुए देखा जा सकता है। सूट बूट में चिंपांजी ऑर्डर रिसीव करता है।

Credit: Twitter

Chimpanzee paying for a pizza: जानवरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वीडियोज में से एक हैं। आए दिन ट्विटर या इंस्टाग्राम पर एनिमल्स के काफी वीडियोज वायरल होते हैं, जो काफी फनी भी होते हैं और इमोशनल भी। चिंपांजी एक ऐसा जानवर है, जो काफी बुद्धिमान होता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियोज में कई दफा चिंपांजी के वीडियोज लोग पोस्ट करते हैं, जिनमें उन्हें कई दफा इंसानों जैसी हरकतें करते देखा जा सकता है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है, जिसमें एक चिंपांजी डिलीवरी ब्वॉय से पिज्जा लेते हुए दिख रहा है।
(वीडियो-नीचे)

सूट-बूट पहनकर आया चिंपांजी
वीडियो शुरू होता है एक डिलीवरी मैन से, जो पिज्जा की डिलीवरी के लिए दरवाजे के बाहर खड़े होकर अपना बैग खोलता है। बैग खोलते हुए वो डोर बैल भी बजाता है। कुछ ही देर में घर के अंदर के एक चिंपांजी सूट बूट में चश्मा लगाकर पैसा लेकर आता है और ऑर्डर रिसीव करता है। चिंपांजी को एक बार को देखने के बाद तो ऐसा लग रहा है मानो कोई इंसान हो।

हक्का-बक्का रह गया डिलीवरी ब्वॉय
चिंपांजी को सूट बूट में आता देखकर डिलीवरी ब्वॉय भी एक बार को हक्का बक्का रह जाता है। चिंपांजी ने जींस और स्वेटशर्ट पहना हुआ होता है। जिस अंदाज में वो पिज्जा रिसीव कर रहा है, वो काफी मजेदार है। चिंपांजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेबी चिंपाजी का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले भी चिंपांजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में चिंपांजी महिला के गले से लिपटते हुए नजर आ रहा था। जानकारी के मुताबिक, चिंपांजी की मां को शिकारियों ने मार डाला था, जिसके बाद रेस्यूअर ने उसे जैसे-तैसे बचाया।

खतरे में बंदरों की ये प्रजाति
सोशल मीडिया पर चिंपांजी का वीडियो जमकर वायरल हुआ। एक महिला रेस्यूअर ने बताया कि बंदरों की ये प्रजाति दुनियाभर में खतरे में है। लोग चिंपांजी का बड़ी संख्या में शिकार कर रहे हैं। कई अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय संगठन इन प्रजातियों की तस्करी को कम करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+