देश में पहली बार हुई रोबोटिक सर्जरी, ट्यूमर निकलने के बाद भी महिला की गर्दन पर नहीं पड़ा चीरे का निशान
49 साल की एक महिला की रोबोटिक सर्जरी की गई, जिसके बाद उसके गले में बिल्कुलभी निशान नहीं पड़ा।

Robotic surgery: साइंस ने कितनी तरक्की कर ली है, इस बात के कई उदाहरण आए दिन सामने आते रहते हैं। हाल ही में देश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी के जरिये डॉक्टरों ने सफलता हासिल की है।
इस सर्जरी के तहत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 49 वर्षीय महिला के गले में बिना चीरे का निशान छोड़े सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने महिला की गर्दन से रोबोटिक सर्जरी के जरिये 8 सेमी के आकार का एक बड़ा ट्यूमर हटाया।
अपोलो अस्पताल ने एक बयान दिया, जिसमें कहा गया कि इतने बड़े ट्यूमर को हटाने वाली ये पहली सर्जरी है। ये सर्जरी पहले ही 125 सर्जरी कर चुके रोबोटिक ईएनटी हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी के क्लिनिकल लीड डॉक्टर वेंकट कार्तिकेयन की तरफ से की गई थी।
इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि विजयलक्ष्मी नाम की एक महिला अपोलो अस्पताल में अपनी गर्दन के दाहिनी ओर पर हुए एक ट्यूमर के साथ अस्पतालपहुंची थी। उन्होंने जानकारी दी कि देश में ये पहली बार RAHI अप्रोच वाली पहली रोबोटिक सर्जरी है। इस सर्जरी को करने के बाद महिला की गर्दन पर एक भी निशान नहीं पड़ा।
बताते चलें कि युवा लोगों के लिए रोबोटिक सर्जरी को एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। सामान्य सर्जरी की बात करें तो चीरे का निशान बना ही रहता है। लेकिन रोबोटिक सर्जरी ममें हेयरलाइन चीरा लगता है, जो आसानी से नहीं दिखता। कैंसर रोगियों के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं माना जाता।












Click it and Unblock the Notifications