रेस्टोरेंट में खाने के बाद आया बिल तो शख्स का बैठ गया 'दिल', एक रात में बैंक अकाउंट खाली

लंदन, 29 सितंबर: हर कोई शख्स बड़े और महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाना पसंद करता है, लेकिन कभी-कभी बड़े आलीशान रेस्टोरेंट की फूड आइटम्स रेट लिस्ट देखकर लोग दबे पांव बाहर आना बेहतरी समझते हैं, लेकिन एक शख्स को लंदन के बड़े होटल में खाना आर्डर करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उसने डिनर करने के बाद बिल देखा तो उसका दिल बैठ गया। अब उस रेस्तरां का बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नुसर-एट स्टीकहाउस का खाना पड़ा महंगा

नुसर-एट स्टीकहाउस का खाना पड़ा महंगा

दरअसल, पूरा मामला यूनाइटेड किंगडम में लंदन के सबसे महंगे रेस्तरां का है, जहां नुसर-एट स्टीकहाउस (Nusr-Et Steakhouse) रेस्टोरेंट में शख्स खाना खाने पहुंचा था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन के नाइट्सब्रिज में 'सॉल्ट बे' के नए खुले रेस्तरां में युवक जमील अमीन अपने चार दोस्तों के साथ डिनर के लिए पहुंचा था। डिनर करने के बाद जब जमील को बिल मिला तो उसने सोशल मीडिया पर उसको शेयर करते हुए अपना दुख जाहिर किया।

 1 लाख 82 हजार रुपए का बिल

1 लाख 82 हजार रुपए का बिल

जानकारी के मुताबिक युवक को मिलने वाला बिल 1,812.40 पाउंड का था, जो भारतीय रुपयों के अनुसार 1 लाख 82 हजार रुपए से भी ज्यादा का था। इस बिल में जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि सिर्फ एक फूड आइटम की कीमत 63 हजार रुपए से ज्यादा थी। इसके अलावा 4 एनर्जी ड्रिंक रेड बुल की रेट नार्मल रेट से कहीं ज्यादा 44 ब्रिटिश पाउंड थी। इसके अलावा रेस्तरां ने सर्विस चार्ज के नाम का करीब 24 हजार रुपए भी बिल में जोड़ा।

 4 रेड बुल के लिए 44 ब्रिटिश पाउंड

4 रेड बुल के लिए 44 ब्रिटिश पाउंड

वहीं इस बिल की फोटो शेयर करते हुए युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरा पूरा बैंक बैलेंस सिर्फ एक रात में खत्म हो गया। ट्विटर पर जमील अमीन ने लिखा कि 4 रेड बुल के लिए 44 महान ब्रिटिश पाउंड। इधर, जैसे ही शख्स ने जैसे बिल की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की, लोगों ने रेस्तरां को खोजना शुरू कर दिया। इसी के साथ हैरान करने वाले रिएक्शन भी दिए। इस पोस्ट को अब तक 24 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार के करीब रीट्वीट मिल चुके हैं।

एक वीडियो से शेफ नुसरत गोकसे हुए थे फेमस

एक वीडियो से शेफ नुसरत गोकसे हुए थे फेमस

आपको बता दें कि ये रेस्तरां तुर्की में रहने वाले पेशे से शेफ नुसरत गोकसे का है, Salt Bae या Nusret Gokce नाम के रेस्तरां को लंदन में साल 2017 में बना था, जो काफी महंगा है। इसके अलावा तुर्की शेफ नुसरत गोकसे इंटरनेट पर भी काफी छाए हुए रहते हैं। इंस्टाग्राम पर शेफ के 38 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं, उनका 2017 में मीट पर नमक डालने का अंदाज काफी वायरल हुआ था, उनके चश्मे और ड्रेसिंग सेंस की भी लोगों ने काफी तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+