Video: बला की खूबसूरत लड़की ने चुना ऐसा प्रोफेशन, लोग बोले- यकीन नहीं होता ये काम करती हो तुम
लॉरेन लार्सन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली हैं और उनकी उम्र महज 19 साल है। उन्होंने दो साल पहले ऐसा प्रोफेशन चुना, जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

Beautiful Carpenter girl Photo Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की काफी पॉपुलर हो रही है। अपनी खूबसूरत शक्ल के अलावा जो इस लड़की को सबसे ज्यादा फेमस बना रहा है, वो है इसका प्रोफेशन। दरअसल, ये लड़की ऐसा काम करती है, जिसमें आपने अब तक सिर्फ पुरुषों को ही देखा होगा। 19 साल की ये गर्ल बढ़ई यानी Carpenter हैं, जिसके चलते अपने यह अपने काम की वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर खासी चर्चा में रहती हैं।

लकड़ी का काम करने वाली लड़की पर फिदा लोग
हालांकि सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ इस कारपेंटर गर्ल को अपने काम को लेकर आलोचनाओं को झेलना पड़ता है तो दूसरी तरफ इसके प्रशंसक भी काफी लोग हैं। कारपेंटर का काम करने वालीं लड़की का नाम लॉरेन लार्सन (Carpenter Lauren Larson) हैं, जो टिकटॉक पर अपनी वीडियो साझा करती हैं, जिसके व्यूज मिलियन में आते हैं। लोग लड़की की सुंदर शक्ल देखकर उसके काम यानि कारपेंटर करियर का बिल्कुल यकीन नहीं करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली हैं लॉरेन लार्सन
दरअसल, लॉरेन लार्सन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली हैं और उनकी उम्र महज 19 साल है। इसी के साथ उसे दो साल हुए हैं, इस लाइन में आए हुए। सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो लॉरेन में अपने लिए बहुत ही अलग किस्म का प्रोफशन चुना है। जिसके चलते शुरुआत में उसे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, हालांकि अब वो इसे इग्नोर करते हुए अपने काम को एंजॉय कर रही हैं।

टिकटॉक पर शेयर करतीं है अपनी वीडियो
अपने काम का वीडियो लॉरेन लार्सन टिकटॉक पर साझा करती हैं, जिसमें उनको लकड़ी का काम करते हुए देखा जा सकता है। लॉरेन के मुताबिक उन्होंने 19 साल की ऐज में कारपेंटर का काम शुरू कर दिया था। उनकी टिकटॉक पर शेयर की गई कई वीडियोज में व्यूज 10 लाख से ऊपर जा चुके हैं।

अपने काम से खुश हैं लॉरेन
लॉरेन ने यह भी बताया कि उसको अपने काम को लेकर काफी आलोचनाओं को झेलना पड़ा था। कारपेंटर का काम महिलाओं के लिए नहीं है, ऐसा कहते हुए उन्हें काफी ट्रोल किया जा चुका है, लेकिन अब वो नेगेटिव कमेंट पर ना जाकर अपना पूरा फोकस काम पर दे रही हैं और अपने काम को करते हुए खुश हैं। टिकटॉक के अलावा वो अपने इंस्टा पर भी वीडियोज शेयर करती हैं। जिसमें लोग उनकी सराहना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications