Canada 75 Hard: फिटनेस चैलेंज में इतना पानी पी लिया कि मां की जान पर बन आई , अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

Canada 75 Hard: कनाडा में फिटनेस चैलेंज के नाम पर एक महिला को जरूरत से ज्यादा पानी पीना भारी पड़ गया। आलम ये हुआ कि फिटनेस चैलेंज में भाग लेने वाली इस मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में आई खबरों के अनुसार, कनाडा में एक टिकटॉकर को "75 हार्ड" नामक वायरल फिटनेस चुनौती में भाग लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Canada 75 Hard

इस कठिन फिटनेस चैलेंज के तहत प्रतिभागियों को दिन में दो बार कठोर वर्कआउट, सख्त आहार का पालन और रोजाना एक गैलन पानी के सेवन की चुनौती दी गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, बीमार पड़ने वाली मां की पहचान मिशेल फेयरबर्न के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, चैलेंज के दौरान शराब या ''चीटिंग वाले भोजन'' की अनुमति दी गई। प्रतिभागी को 45 मिनट तक कसरत करनी होगी। दिन में 10 पेज पढ़ना होगा और दैनिक प्रगति की तस्वीर लेनी होगी।

मिशेल फेयरबर्न ने टिकटॉक पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्हें लगा कि अत्यधिक पानी के सेवन के कारण उन्हें विषाक्तता हो गई। मतली, कमजोरी, रात भर बाथरूम जाना और खाने में असमर्थ होने जैसी परेशानी हो गई।

फेयरबर्न को अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टरों ने सोडियम की गंभीर कमी पाई। समय पर इलाज न किए जाने पर जान का खतरा हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि एक दिन में अत्यधिक चार लीटर के बजाय आधा लीटर से कम पानी पीएं।

स्वास्थ्य संबंधी डर के बावजूद फेयरबर्न 75 हार्ड चैलेंज को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुईं। दृढ़ संकल्प दिखाते हुए इस मां ने कहा, वे हार नहीं मानेंगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, "75 हार्ड" चुनौती एक पॉडकास्टर और एक पूरक कंपनी के सीईओ एंडी फ्रिसेला ने शुरू किया।

कुछ विशेषज्ञों ने इस फिटनेस चैलेंज को बेहद खतरनाक बताते हुए इसकी तीखी आलोचना की। पीड़िता ने कहा, "सोडियम की कमी वास्तव में घातक हो सकती है। इसलिए अब मैं अस्पताल जा रहा हूं और वे हर चीज की जांच करेंगे। वे मेरा सोडियम धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं अभी भी 75 हार्ड की कठिन चुनौती में भाग ले रही हूं। मैं हार नहीं मानने वाली।' फेयरबर्न के अनुसार, डॉक्टर कहते हैं कि मुझे पूरे दिन में आधा लीटर से भी कम पानी पीने को कहा गया। मुझे विश्वास नहीं है कि वास्तव में ऐसा हो रहा है।''

इसे भी पढ़ें- Kerala Couple Death: 'हनीमून पीरियड' में फोटो का शौक महंगा! चट्टान से फिसली दंपती नदी में गिरी, तीन की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+