20 लाख में बिका इस सांड का सीमन, खासियत जानकर पशुपालक भी हुए हैरान
ऑस्ट्रेलिया में एक सांड का सीमन 20 लाख में नीलाम हुआ। उसकी मदद से जेनेटिक्स को सुधारा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में एक सांड के वीर्य की नीलामी हुई। ये सांड पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुका है, लेकिन अब इसके वीर्य को दो पशुपालकों ने लाखों रुपये में खरीदा। जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही। साथ ही लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे कि आखिरी दोनों ने इतनी ज्यादा कीमत कैसे दे दी?

20 लाख रुपये दिए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में एक सांड का सीमन 24 हजार डॉलर में नीलाम हुआ। भारत के हिसाब से ये कीमत 20 लाख रुपये होगी। इसे दुनिया का सबसे महंगा सीमन भी माना जा रहा। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि इस सीमन की जगह अगर पशुपालकों ने सही जगह पैसा लगाया होता, तो उनके पास 100-200 गाय आ जातीं।

10 स्ट्रॉ खरीदीं
न्यूज वेबसाइट ABC ने बताया कि चार्टर्स टावर्स में सांड के वीर्य की नीलामी रखी गई थी। जिसमें नॉर्थ क्वींसलैंड के पशुपालक मार्क और पाम प्राइसहार्ड ने एक सांड के सीमन की 10 स्ट्रॉ खरीदी। स्ट्रॉ में ही सीमन को स्टोर किया जाता है, ताकि वो खराब ना हों। इसके लिए उन्होंने करीब 20 लाख का भुगतान किया।

3.25 लाख डॉलर में बिका था सांड
जिस सांड का वीर्य बिका है, उसने 2017 में भी रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त उसकी उम्र 7 साल की थी और वो 3.25 लाख डॉलर में बिका था। पशुपालकों ने कहा कि उन्होंने काफी वक्त पहले ही मन बना लिया था कि वो इस सांड का वीर्य खरीदेंगे, इसके लिए चाहे जितने भी पैसे देने पड़ें। वो इसकी मदद से पशुओं के जेनेटिक्स को सुधारेंगे।

इस वजह से हैं महंगा
अब सवाल ये उठ रहा कि ये वीर्य इतना ज्यादा महंगा क्यों बिका? इस पर एक पशु विशेषज्ञ ने कहा कि सांड का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। उसके अच्छे जेनेटिक्स के चलते उसके दाम काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। एक स्ट्रॉ की मदद से आसानी से 10 बछड़े मिल जाएंगे। हाल ही की नीलामी में पशुपालकों ने 10 स्ट्रॉ खरीदे, ऐसे में वो करीब 100 बछड़े पा लेंगे, जो घाटे का सौदा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications