फ्लाइट में ब्रिटिश पैसेंजर ने क्रू मेंबर को जड़ा मुक्का, फिर कहानी में आया ऐसा Turn दंग रह जाएंगे आप

बैंकॉक-लंदन थाई एयरवेज की फ्लाइट में एक ब्रिटिश पैसेंजर ने जमकर उत्पाद मचाया। इतना ही नहीं, क्रू मेंबर को मुक्का मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद प्लेन के टॉयलेट में तोड़फोड़ भी की। साथ ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

पैसेंजर को रोकने की कोशिश करने पर साथी यात्रियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। एक वायरल वीडियो में शर्टलेस आदमी को क्रू मेंबर के पुरुष सदस्य को नीचे गिराते हुए दिखाया गया है, जो जहाज पर मौजूद अन्य लोगों से हिंसक तरीके से भिड़ रहा है।

British passenger punches crew

बताया जा रहा है कि घटना 7 फरवरी की है। फ्लाइट में मौजूद लोगों के मुताबिक, बैंकॉक से फ्लाइट के टेक ऑफ के तुरंत बाद शख्स ने आक्रामक व्यवहार करना शुरू कर दिया। टॉयलेट में घुसते ही अचानक अंदर से चिल्लाने लगा और दरवाजा पीटने लगा। जिससे टॉयलेट का दरवाजा गिर गया।

क्रू मेंबर के चेहरे पर आईं चोटें
आरोपी ब्रिटिश पैसेंजर की उम्र 33 साल है। पैसेंजर ने क्रू मेंबर पर हमला कर उसके चेहरे को चोटिल कर दिया। क्रू मेंबर फर्श पर बेहोश होकर गिर गया। वहीं, यह दृश्य देखकर एक अन्य यात्री भयभीत होकर चिल्लाने लगे। चौंकाने वाले दृश्य को देखते हुए, कुछ यात्रियों ने उस आरोपी ब्रिटिश पैसेंजर को जबरन पकडकर रोक लिया। उसके हाथ बांध दिए। उसके बाद फ्लाइट अपने गंतत्व हीथ्रो पहुंची।

महिला पैसेंजर ने बनाया वीडियो
वहीं, पूरी घटना को फ्लाइट में मौजूद एक महिला ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। जिसमें ब्रिटिश पैसेंजर की करतूत सामने आई है। फ्लाइट के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड होते ही, आरोपी ब्रिटिश पैसेंजर को एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आरोपी पैसेंजर की ऐसी हरकतों के पीछे क्या वजह थी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+