पुराना प्ले स्टेशन खरीदकर लाने वाले शख्स की किस्मत चमकी, अंदर भरा मिला नोटों का बंडल

नई दिल्ली: इंसान की किस्मत कब चमक जाए, कोई भरोसा नहीं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक हाल ही में ब्रिटिश शख्स की किस्मत चमकी और उसको फ्री में लाख रुपये मिल गए। हालांकि बहुत से लोग अभी भी इसे सच नहीं मान रहे, उनका कहना है कि ये सब उस शख्स ने फेमस होने के लिए किया है।

1 हजार पाउंड मिले

1 हजार पाउंड मिले

टिकटॉक पर एक यूजर हैं DJ Limited, जो अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियो बनाते रहते हैं। हाल ही में लोगों के सामने उन्होंने एक पुराने प्ले स्टेशन को खोला और दावा किया कि उसमें उनको नोटों का बंडल मिला। जब उन्होंने उसको गिना तो उनके होश उड़ गए। शख्स का दावा है कि पुराने प्ले स्टेशन में 1 हजार पाउंड थे। भारत के हिसाब से ये राशि एक लाख रुपये के आसपास होगी।

20 पाउंड के नोटों का बंडल

20 पाउंड के नोटों का बंडल

DJ Limited ने कहा कि मैंने एक पुराना प्ले स्टेशन 2 खरीदा था। उसके गेम्स उन्होंने चेक किए, फिर उसे अंदर से खोलने का फैसला किया। जैसे ही उन्होंने पेंच निकाला, उसके अंदर कुछ रखा नजर आया। पूरा खोलने पर पता चला कि उसके अंदर 20 पाउंड के नोटों का बंडल था। जब उन्होंने उसकी गिनती की तो वो 1000 पाउंड निकला।

पैसे रखकर भूल गया मालिक?

पैसे रखकर भूल गया मालिक?

टिकटॉकर के मुताबिक जिस शख्स का प्ले स्टेशन उन्होंने खरीदा है, हो सकता है जब वो छोटा रहा हो तो उसने ये पैसे रखे हों और अब भूल गया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मुझे 1000 पाउंड घर बैठे मिल गए। हालांकि कुछ लोगों ने इसमें एक दिक्कत खोज निकाली और कमेंट करके टिकटॉकर को बताया।

पुराने नोट हुए बंद

पुराने नोट हुए बंद

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि आपको जो नोट मिले हैं, वो पुराने नोट हैं। ब्रिटिश सरकार ने पुराने नोटों को बंद कर दिया है। इस पर दूसरे यूजर ने कहा कि पुराने पेपर नोट इस साल 30 सितंबर से चलना बंद हो जाएंगे, लेकिन बैंक ऑफ इंग्लैंड में इसे नई करंसी से बदला जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+