VIDEO: शादी की रात मेहमानों के सामने ही दुल्हन ने उड़ाए धुएं के छल्ले, देखने लायक है दूल्हे का रिएक्शन

नई दिल्ली, जुलाई 28: भारतीय समाज में शादी एक लड़के और लड़की के जीवन की सबसे अहम घटना मानी जाती है। समय के साथ अब शादी और उसके रीति-रिवाजों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लेकिन कई रिवाज ऐसे हैं जो समय के साथ बदल रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शादी समारोह के ऐसे ही वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन शादी के जोड़े में धुंए के छल्ले उड़ाते दिख रही है।

दुल्हन ने शादी के जोड़े में उड़ाए धुएं के छ्ल्ले

दुल्हन ने शादी के जोड़े में उड़ाए धुएं के छ्ल्ले

दरअसल वायरल हो रहे वाीडियो में दिख रहा है कि, शादी की सभी रस्में पूरी हो जाने के बाद दूल्हा और दुल्हन करीबी रिश्तेदारों के साथ बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं। तभी दुल्हन खाने की कोई चीज मुंह में डालती है और उसके मुंह से धुआं निकलने लग जाता है। इसे देखकर दुल्हन हंसने लगती है। दूल्हा पहले तो इस पर हंसता है फिर वह दुल्हन को कोहनी मारकर इशारे से ऐसा नहीं करने के लिए कहता है।

गलतफहमी के शिकार हुए यूजर्स

गलतफहमी के शिकार हुए यूजर्स

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट में कई लोगों की प्रतिक्रिया आई है। जिसमें लोगों ने लिखा है कि दुल्हन को शर्म आनी चाहिए। कुछ लोग समझ रहे हैं कि दुल्हन स्मेकिंग कर रही है, लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो दिखेगा कि दुल्हन के मुंह से धुंआ उसके कुछ खाने के बाद निकला है। एक यूजर ने बताया कि, दुल्हन ने शायद स्मॉकी बिस्कुट जैसी चीज खाई है, जिसके चलते उसके मुंह से धुंआ निकला।

वीडियो देखकर लोटपोट हो जाएंगे

खैर दुल्हन की ये शरारत लोगों को पसंद आ रही है। लोगों को ये वीडियो अच्छी लगी है और उन्होंने फनी रिएक्शन पोस्ट किए हैं। दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+