मिलिये कलयुग के श्रवण कुमार से! मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे तो किडनी बेचने का लिया फैसला, VIDEO VIRAL

वायरल वीडियो एक बच्चे का है, जो अपनी मां के इलाज के लिए किडनी बेचना चाहता है। परिचित ने ये बात जब डॉक्टर को बताई तो उन्होंने उसे ऐसा ना करने की सलाह दी।

Credit: @drvknarayan/Twitter

Selling kidney for mother's treatment: मां-बाप बच्चों के लिए अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान करके रख देते हैं। लेकिन अकसर बच्चों की ओर से वो एफर्ट नहीं नजर आता। लेकिन आज भी कई ऐसे बच्चे हैं जिन्हें कल्युग का श्रवण कुमार भी कहा जाए, तो भी कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा ही एक मामला झारखंड से सामने आया है।

ये कहानी झारखंड के प्राइवेट अस्पताल में ए़डमिट अपनी मां की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद कर रहे एक लड़के की है। मां के इलाज के लिए जब पैसे नहीं थे तो उसने अपनी किडनी बेचने का फैसला किया।
(वीडियो-नीचे)

बच्चे को दिया मदद का आश्वासन
रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टर विकास ने मीडिया को जानकारी दी कि इस लड़के के बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने इसे किडनी बेचने से रोका और इलाज में मदद का आश्वासन भी दिया। बिहार के गया का रहने वाला दीपांशु नाम के इस लड़के के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। ऐसे में वो अपनी मां के इलाज के लिए किडनी बेचना चाहता था।

होटल में करता है काम
डॉक्टर ने बताया कि लड़का रांची के एक होटल में काम करता है। उन्होंने कहा कि एक निजी अस्पताल में उनके परिचित किसी शख्स ने लड़के को उनके पास भेजा। इसके बाद उसे बताया गया कि किडनी बेचना एक अपराध है। डॉ विकास ने लड़के का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि किन स्थितियों में उसने किडनी बेचने का फैसला किया।

डॉक्टर ने शेयर किया ट्वीट
डॉक्टर ने ट्वीट पर कैप्शन लिखा कि गरीबी और मजबूरी की चरम सीमा तो देखिए ,एक बच्चा आज अपने मां के इलाज के लिए किडनी बेचने गया था,घर में मां और बहन है,पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह किसी होटल में काम करता है। एक सज्जन व्यक्ति ने उसे हमारे बारे में बताया तथा हमारी टीम ने उसे समझाया की किडनी बेचना एक दंडनीय अपराध है। हमने उसे भरोसा दिलाया कि वह रिम्स रांची आता है तो निश्चित रूप से उनकी मदद करेंगे। माननीय महोदय, यह बच्चा गया का है। आपसे अनुरोध है कि इसकी सत्यता की जांच करते हुए कृपया इनकी मदद की कृपा करें।

मुख्यमंत्री को किया टैग
ट्वीट में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी टैग किया ताकि लड़के की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सके और उसे गलत हाथों में जाने से बचाया जा सके। लड़के की मां की बीमारी के बारे में डॉक्टर से पूछने पर उन्होंने कहा कि लड़के के बयान से पता चलता है कि उसकी मां के पैर की हड्डी टूट गई है। उन्होंने बताया कि लड़के को गया भेज दिया गया है और मां के साथ आने के लिए कहा।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+