देखते ही देखते 'रॉकेट' बना पाइप, जमीन से निकलकर हवा में ऐसा उछला कि उड़ गए लोगों के होश, VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाइप अचानक जमीन से रॉकेट की तरह बाहर निकला। देखते ही देखते ये पाइप हवा में उछल गया। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Credit: @TheLallantop/Twitter

कभी कभी कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें कैमरे में कैद हो जाती हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर ये सीन कैमरे में कैद ना हुआ होते, तो लोग इनपर यकीन ही नहीं कर पाते। वायरल हो रही वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें जमीन के 180 फीट नीचे बोरिंग के लिए लगा लोहे का पाइप जमीन से रॉकेट की तरह बाहर निकला। ये पाइप हवा में उड़ा और फिर आखिरकार टूट कर पास के खेत में जा गिरा। ये दृश्य काफी हैरान कर देने वाला है। और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बोरवेल का काम हुआ शुरू

बोरवेल का काम हुआ शुरू

मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का है, जहां करीब पच्चीस से तीस साल पहले खोदे गए एक बोरवेल में मोटर फंस गई थी। इस मोटर को निकालने की तमाम कोशिशें हुईं, पर सभी नाकाम रहीं। इसलिए एक किसान ने इससे थोड़ी ही दूरी पर एक और बोरवेल खोदने का फैसला किया और उसके लिए काम भी शुरू कर दिया।

वायरल हुआ वीडियो

नए बोरवेल पर तेजी से काम चलने लगा। लेकिन अचानक एक दिन दवा और पानी के दबाव से अचानक पुराने बोरवेल से बोरिंग के लगा लोहे का पाइप रॉकेट की तरह बाहर निकल गया। देखते ही देखते पाइप हवा में उछल गया। और फिर टूटकर पास के खेत में गिर गया। ये घटना नगर तालुका के रालेगण म्हसोबा गांव में हुई।

'रॉकेट' बना पाइप

'रॉकेट' बना पाइप

रालेगण म्हसोबा गांव में अनिल कोटकर का खेत है।उनके पिता ने तकरीबन 25 साल पहले खेत में बोरवेल खुदवाया था। हालांकि, कुछ समय पहले मोटर खराब हो गई, तो इसका इस्तेमाल भी बंद हो गया। सिस्टम को दुरुस्त करने की लाख कोशिश हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने एक नया बोरवेल खोदने का फैसला किया। नए बोरवेल में 180 फीट पर ही पानी आ गया।

रॉकेट बने पाइप को देखकर हैरान हुए लोग

रॉकेट बने पाइप को देखकर हैरान हुए लोग

हालांकि, जब काम लगभग होने ही वाला था, तो नए बोरवेल में पानी और हवा के दबाव की वजह से पुराने बोरवेल ने मोटर समेत पाइप को रॉकेट की तरह फेंक दिया। पाइप आसमान में उछल गया। और वहां खड़े लोगों ने ये सीन अपने कैमरे में कैद कर लिया। पुराने बोरवेल से पाइप निकलते ही लोगों की चीखें निकल गई। हैरान कर देने वाला ये सीन कैमरे में कैद हो गया। हवा और पानी के दबाव की वजह से हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Dog के साथ महिला ने बानाए यौन संबंध, Court में हुई मामले की सुनवाई, जज बोले ये | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+